Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj

आने वाले श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर अपने साथ भक्ति के साथ स्वच्छता का भाव भी ले जाएं, इसके लिए प्रयागराज नगर निगम मुख्यमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगा हुआ है.

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद सुगम अनुभव हेतु @UPGovt एवं #UPPolice कृत संकल्पित है.

प्रयागराज महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात योजना बनाई है. इसके अंतर्गत, 11 फरवरी 2025 की सुबह 4:00 बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया है.

भारतीय रेलवे महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है, प्रयागराज क्षेत्र के आठ स्टेशनों से लगभग 330 ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा से देशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की और इस मौके पर महाकुंभ की सांस्कृतिक महिमा को सराहा. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में स्नान किया, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन किए और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके साथ ही, उन्होंने डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र का अवलोकन भी किया, जहां महाकुंभ मेले की जानकारी तकनीकी माध्यमों से दी जा रही है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सांस्कृतिक राजदूत और मल्टीकल्चरल प्रोग्राम के हेड डॉ. आशुतोष मिश्रा अपनी पत्नी श्वेता के साथ भारत आए और संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुम्भ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज में महाकुंभ पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी और अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी. उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.