Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Punjab

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में 11 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें संदिग्ध मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, नकदी, लग्जरी गाड़ियां और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए.

प्रदर्शनकारी किसानों में 70 वर्षीय जगजीत सिंह डल्लेवाल भी शामिल है, जो पिछले 40 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. उनकी स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित है.

MSP के लिए कानूनी गारंटी की किसानों की मांग पर केंद्र द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने एक सप्ताह पहले बंद का आह्वान किया था.

NIA ने खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा और गैंगस्टर बचितर सिंह के मुख्य सहयोगी जतिंदर सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया. NIA द्वारा की गई जांच में जतिंदर सिंह को लांडा द्वारा बनाए गए आतंकवादी गैंग का सदस्य और बठिंडा का सहायक के रूप में पहचाना गया है.

पंजाब के मोहाली में एक बड़ा हादसा हुआ है. सोहाना इलाके में बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ढह गई.

NIA की जांच में पता चला है कि आतंकी संगठन भारत में अपने सहयोगियों की भर्ती करने, बड़े पैमाने पर वसूली के जरिये फंड जुटाने और आतंकवादी उपकरणों की भारत में तस्करी के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं.

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे. किसान इस संघर्ष में पूरी तरह से एकजुट हैं और कह रहे हैं कि किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे.

पंजाब के अमृतसर में पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया है. उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है.

सिख अनुयायियों की सुप्रीम अदालत श्री अकाल तख्त साहिब ने बीते रोज बेअदबी और डेरामुखी को माफी मामले में तनखाहिया करार देने के 93 दिन बाद सुखबीर बादल समेत 17 लोगों को सजा सुनाई थी.

मानसा (पंजाब) के जवाहरके ग्राम पंचायत में पंचायत ने लड़कियों को प्रवासी लड़कों से शादी न करने को कहा है. साथ ही लड़कियों से यह भी कहा गया है कि वे अपने ही गांव के लड़के से भी शादी नहीं कर सकतीं, क्योंकि ये भाई-बहन का कायदा है.