Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Punjab

शिरोमणि अकाली दल कार्यसमिति के अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने 18 नवंबर को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है. यह समिति सुखबीर बादल के इस्तीफे पर विचार करेगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी.

किसानों के साथ हुई झड़प में घायल हुए एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि जब वे लोग प्रदर्शन स्थल से लौट रहे थे, तभी किसानों ने उनपर हमला कर दिया.

पाकिस्तान में कई इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, दम घुटने जैसी दिक्कतें हो रही हैं. सड़कों पर धुंध के कारण हादसे हो रहे हैं. अधिकारियों को बचाव के रास्ते नहीं सूझ रहे.

लाहौर के पूर्वी शहर में सोशल मीडिया कथित बलात्कार की खबर के फैलने के बाद से कॉलेज परिसरों में तनाव फैल गया. जिसके बाद चार शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब देने को कहा है. बलात्कार का दोषी राम रहीम बेअदबी के तीन मामलों में भी जेल में बंद है.

बीएसएफ के अधिकारियों को पाकिस्तानी ड्रोन से एक चिट्ठी भी मिली. उस चिट्ठी में लिखा गया था कि किस डेटोनेटर की बैटरी को किस तार से जोड़कर पंजाब में आरडीएक्स का विस्फोट करना है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव और पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है. एक साल पहले ही भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर आ रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच से वंचित होना पड़ रहा है.

गायक दिलजीत दोसांझ पंजाब के जालंधर जिले की फिल्लौर तहसील के तहत आने वाले दोसांझ कलां गांव के रहने वाले हैं.

पांच तख्तों के सिंह साहिबान की बैठक के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है.