राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात कर राज्य के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल और आर्थिक योजनाओं पर चर्चा की.
शादी की खुशियां मातम में बदली! जयपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाच-गाने से शुरू हुआ विवाद
राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है.
खाटूश्यामजी में फिर कांपी धरती: 4 महीने में दूसरी बार हिली बाबा की नगरी, क्या भूकंप का नया अड्डा बन रहा है सीकर?
सीकर जिले में आज सुबह धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए. खाटूश्यामजी, रानोली और आसपास के क्षेत्रों में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में था. हालांकि, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
खाटूश्यामजी मंदिर में घुसे ‘आतंकवादी’, सुरक्षा गार्ड को बनाया बंधक; फिर जो हुआ उसने जीत लिया सबका दिल
खाटूश्याम जी मंदिर परिसर उस समय गूंज उठा जब ATS के जवानों ने मॉकड्रिल के दौरान दो 'आतंकियों' को ढेर कर बंधक गार्ड को छुड़ाया. सुरक्षा जांच के लिए किया गया था विशेष अभ्यास.
जयपुर में तलवारबाजी! एक समुदाय के दो गुट भिड़े, हिंसक झड़प से मचा हड़कंप
Rajasthan News: जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. तलवार और डंडों से हमला किया गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है.
नौकरियां ही नौकरियां: देशभर के अलग-अलग विभागों में 21,614 पदों पर भर्तियां, अपनी पसंदीदा सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई
इस हफ्ते देशभर में विभिन्न विभागों में कई पदों पर 21,000+ सरकारी नौकरियां निकलीं. राजस्थान में 10,644 पदों के लिए भर्तियां होंगी. इसी प्रकार, हरियाणा में 5,500 कॉन्स्टेबल वैकेंसी समेत कई बड़े अवसर मौजूद हैं, जल्दी अप्लाई करें.
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा प्रहार; राजस्थान के 10 डेंटल कॉलेजों पर 100 करोड़ का जुर्माना, नीट फेल छात्रों को एडमिशन देना पड़ा भारी
मेडिकल शिक्षा में धांधली पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्थान के 10 डेंटल कॉलेजों पर 10-10 करोड़ का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने साफ किया कि शिक्षा की क्वालिटी से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
राजस्थान में तीन नए कानून समय पर न्याय देने का काम करेंगे- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. अमित शाह ने कहा कि इन कानूनों के माध्यम से 'ईज ऑफ लिविंग' के साथ-साथ 'ईज ऑफ जस्टिस' भी मिलेगा.
ICU में आग लगी और खत्म हो गई 6 जिंदगियां, जयपुर का सवाई मान सिंह अस्पताल कैसे बना ‘मौत की भट्ठी’, सीएम भजनलाल ने किया दौरा
Jaipur SMS Hospital ICU Fire: रात 11 बजकर 10 मिनट पर ट्रॉमा बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर मौजूद न्यूरो वार्ड के स्टोर से धुंआ निकलता देखा गया. जिसकी जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी गई, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि जबतक कुछ किया जाता तबतक अस्पताल के ICU से भी आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं.
राजस्थान में PM मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत, जनकल्याणकारी अभियान शुरू
Urban Service Camp: राजस्थान में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा शुरू. स्वच्छता, शहरी सेवा शिविर, रक्तदान जैसे अभियान शुरू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता के बीच संवाद किया.







