Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan

ब्यावर में नगर परिषद की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई एक बार फिर विवादों में है. सेंट पॉल्स स्कूल के पास स्थित बोहरा समाज के कब्रिस्तान में सालों पुराने निर्माण को ढहाए जाने के बाद तनाव फैल गया. सदर को हिरासत में लिए जाने के बाद मुस्लिम समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

राजस्थान के बाली उपखंड स्थित वेलार तालाब में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. नहाने गए 15 वर्षीय किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. ग्रामीणों के साहस से बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

साढ़े सात करोड़ राजस्थानियों के लिए बड़ी जीत! सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया है कि राजस्थानी भाषा को स्कूली शिक्षा का हिस्सा बनाया जाए. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने 30 सितंबर तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है.

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारे जाने की घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है.

भक्ति और विश्वास का ऐसा संगम कहीं और नहीं! मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी मंदिर में दान का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है. 1991 में 65 लाख से शुरू हुआ यह सफर आज 337 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यहाँ भक्त अपने कारोबार में ठाकुर जी को बाकायदा पार्टनर बनाते हैं.

जालोर के मोरसीम गांव में लुम्भाजी पुरोहित के घर शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ननिहाल आई 20 साल की युवती दिपू की डांस करते समय मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महज 4 महीने पहले ही दिपू की शादी हुई थी.

जयपुर में 'The Bench Beyond Retirement' नामक एक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) को संबोधित करते हुए गलती से 'भारत सरकार के मुख्य न्यायाधीश' कह दिया.

हौसलों की उड़ान! उदयपुर के भावेश देसाई ने साबित कर दिया कि शारीरिक बाधाएं सपनों को नहीं रोक सकतीं. आर्थिक तंगी के बीच रात में भजन गाकर खर्च जुटाने वाले भावेश ने RAS परीक्षा में दिव्यांग श्रेणी में पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

Jaipur Tree House High School Controversy: जयपुर के ट्री हाउस स्कूल बंद होने से शुरू हुए हंगामे को विधायक गोपाल शर्मा ने शांत कराने का प्रयास किया. उन्‍होंने कहा कि स्कूल बंद नहीं होगा और बच्चों के भविष्य से खेलने वाले जेल जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल 2026 को राजस्थान के बालोतरा‑पचपदरा में स्थित नई पचपदरा रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से विकसित की गई है.