Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के दौरान 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-2 का शिलान्यास करेंगे.

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में एक ब्यूटी पार्लर में महिला कर्मचारियों ने संचालक पर पीने के पानी में संदिग्ध पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (आरआईसी) में 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का उद्घाटन किया.

32 साल से लंबित राजस्थान की यमुना जल परियोजना को आखिरकार मंजूरी मिल गई है. नई दिल्ली में राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रास्ता साफ हो गया है.

Yamuna Water Project Rajasthan: राजस्थान और हरियाणा के बीच नई दिल्ली में यमुना जल समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर हुए, जिससे वर्षों से लंबित परियोजना को मंजूरी मिल गई. करीब 34,102 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत हथिनीकुंड बैराज से 295.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए राजस्थान को 577 MCM यमुना जल मिलेगा.

सिरोही के मंडवारिया गांव में एक गरीब परिवार ने मृत्युभोज में मालपुआ नहीं परोसा तो कार्यक्रम में शामिल 42 परिवारों का कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया. पीड़ितों ने राशन, पानी और रोजगार से वंचित किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गुड़ामालानी में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. नाराज बेटी डिग्गी में कूद गई और उसे बचाने के लिए मां ने भी जान जोखिम में डाल दी. दुर्भाग्य से दोनों की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और चिकित्सा लापरवाही के मामलों के बाद अब डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है.

डूंगरपुर जिले के कुंआ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ पत्नी को मायके ले जाने की बात पर भड़के पति ने अपने ही साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस खूनी जंग में साले को बचाने आए साढू भाई भी बीच में पिस गए और मामूली रूप से घायल हो गए.

इस साल मानसून अपने निर्धारित समय से 5 दिन पहले, यानी 26 मई को केरल के तट पर दस्तक दे सकता है. आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार स्थितियां अनुकूल होने के कारण यह जल्दी आ रहा है.