Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ranchi

रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना सामने आई है. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Youngest Swimmer World Record: रांची के सात वर्षीय मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित कठिन पाक जलडमरू मध्य को तैरकर पार कर दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया.

Ranchi temple murder: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में दशकों से सेवा कर रहे गार्ड बिरसा मुंडा की देर रात हत्या कर दी गई. घटना के बाद मंदिर परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है.

Air ambulance crash: झारखंड के चतरा जिले में रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में मरीज, डॉक्टर, नर्स और दो पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई.

झारखंड में पिछले दो वर्षों से छात्र–छात्राओं की छात्रवृत्ति रुकी हुई है, जिसके कारण हजारों विद्यार्थी परेशान हैं। अपनी आवाज़ और मांगों को उठाने के लिए AJSU विधायक तिवारी महतो आज विधानसभा के पहले ही दिन पोर्टिको में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत छात्रवृत्ति जारी करने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रभावित कर रहा है। इस मुद्दे पर विधायक तिवारी महतो से भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने खास बातचीत की और जानी कि सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएँ हैं...

15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसी मौके पर बीजेपी ने रांची और खूंटी में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की है, जहाँ हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनजातीय समाज के योगदान को नए युग में सम्मान और पहचान दिलाना है।

झारखंड के माननीय अब नए आलीशान बंगले में रहकर अपनी गरीब जनता के विकास का खाका तैयार करेंगे. इसके लिए सरकार ने 70 बंगलो का निर्माण कराया है. कैसे हैं ये बंगले और क्या-क्या है सुविधाएं. देखिए भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद की ये रिपोर्ट...

घाटशिला उपचुनाव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक विवादित बयान ने सियासत को गर्मा दिया है। एक सभा के दौरान सोरेन ने बीजेपी प्रत्याशी को ‘बैल’ कह दिया, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनकी हताशा और भ्रम को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

रांची में इस बार चोरों ने ही गांव वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चोरों का कहना है