Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर डेढ़ साल की बच्ची का किया अपहरण, मां को ऐसे दिया झांसा, 3 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

Ranchi: शातिर बदमाशों ने महिला से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी गरीबों को 5-5 हजार रुपये और घर बांट रहे हैं. यह सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई और पैसों के लालच में फंस गई.

धोनी के नाम पर बच्ची का अपहरण

Jharkhand: झारखंड के रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिहं धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाम पर एक मां के हाथ से डेढ़ साल की बच्ची अपहरण कर लिया. इस घटना को अभी तक 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उस बच्ची का कुछ नहीं पता चला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मगर हाथ अभी भी खाली हैं. दरअसल यहां शातिर अपराधियों ने एक महिला को बेवकूफ बनाकर उसकी बच्ची को लेकर फरार हो गए. यह घटना जगन्नाथपुर निवासी मधु देवी के साथ हुई.

जानकारी के मुताबिक, मधु हिनु में एक स्टॉल से अपने दो बच्चों के साथ कपड़े खरीदने के लिए गई हुई थी. लेकिन इसी दौरान बाइक पर सवार दो शातिर लोग वहां आते हैं और उन्होंने झांसे में फंसाकर उससे बच्ची लेकर भाग जाते हैं.

5-5 हजार रुपये बांट रहे हैं धोनी

दरअसल शातिर बदमाशों ने महिला से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी गरीबों को 5-5 हजार रुपये और घर बांट रहे हैं. यह सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई और पैसों के लालच में फंस गई. महिला ने उनसे पूछा कि धोनी किस जगह पर गरीबों को पैसा बांट रहे हैं. क्या आप मुझे वहां पर ले चलोगे. इस पर बदमाश महिला से कहते हैं ठीक हैं. इसके बाद महिला अपने बड़े बच्चे को कपड़े की दुकान पर छोड़कर डेढ़ साल की बच्ची के साथ उन लोगों के साथ बाइक पर बैठ कर चली जाती है. इसके बाद अपराधियों ने महिला को एक बिजली ऑफिस पर उतार दिया और कहा इस ऑफिस के अंदर ही पैसा बांटा जा रहा है.

बच्ची को लेकर हुए रफूचक्कर

इसके बाद महिला बाइक से उतरकर वहां देखती है और जैसे ही उसका ध्यान भटकता है. शातिर बदमाश उसकी बच्ची को उठाते हैं और फिर से बाइक को चालू करके तेजी से फरार हो जाते हें. महिला दौड़ कर बाइक के पीछे भागती है, लेकिन बदमाश फरार हो जाते हैं. इसके बाद महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की. पुलिस ने मामले दर्ज कहा कि जल्द ही आरोपियों को ढूंढ लिया जाएगा. लेकिन पुलिस के यह दावे अब हवा-हवाई हो गए हैं, क्योंकि तीन दिन हो गए हैं और पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें- बुधनी की अनूठी शिवराज सहयोग निधि: महिलाओं, बच्चों और लोगों ने दिया 10, 20 और 50 रुपये की सहयोग राशि

हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कई सीसीटीवी को खंगाला हैं लेकिन बदमाशों को कुछ पता नहीं लग रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital