भ्रष्टाचार के मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI को केस चलाने की मिली मंजूरी
पिछली सुनवाई में CBI की ओर से पेश अधिकारी ने कोर्ट को बताया था कि दिल्ली के मुख्य सचिव को मुकदमा चलाने की अनुमति से संबंधित फाइल भेज दी गई थी. इसके बाद उपराज्यपाल को जरूरी अनुमति के लिए फाइल भेजी गई थी.
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका राजनीति से प्रेरित, MP बांसुरी स्वराज के वकीलों ने कोर्ट को सौंपे डॉक्युमेंट
16 दिसंबर को कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि याचिका पर संज्ञान लेते हुए बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी किया था. सत्येंद्र जैन ने याचिका दायर कर कहा है कि बांसुरी स्वराज के बयान ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है.
कोर्ट ने मानहानि मामले में बांसुरी स्वराज को दस्तावेज पेश करने के लिए दिया समय, जानें क्या है पूरा मामला
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज को कुछ दस्तावेज पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया.
मानहानि मामले में कोर्ट ने BJP MP बांसुरी स्वराज को जारी किया नया समन, अगली सुनवाई 4 जनवरी को
पूर्व स्वास्थ मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ यह मानहानि का मामला दर्ज कराया है. जैन ने आरोप लगाया है कि स्वराज के एक टीवी इंटरव्यू में दिए गए बयानों से उनकी छवि खराब हुई है.
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Satyendra Jain की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर फैसला सुरक्षित
ईडी ने सत्येंद्र जैन को मई 2022 में गिरफ्तार किया था. सत्येंद्र जैन को पिछले साल मई में स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी. वह 10 महीने तक जमानत पर रहे थे.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी.
सत्येंद्र जैन की डिफॉल्ट बेल मामले पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, अदालत ने हाई कोर्ट को दिए ये निर्देश
हाई कोर्ट ने 28 मई को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई 9 जुलाई के लिए टाल दी थी. सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मई 2022 में ईडी ने गिरफ्तार किया था.
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने डिफॉल्ट जमानत याचिका दाखिल की, अदालत ने ईडी से मांगा जवाब
सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा PMLA की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं.
पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ी, गृह मंत्रालय ने प्रोटेक्शन मनी मामले की जांच CBI को सौंपी
Satyendar Jain Protection Money Case: सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ लेने का आरोप है. जैन पर तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के साथ दिल्ली की जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप है.
Delhi: पहले मालिश, अब मन बहलाने के लिए की ये मांग, तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की नयी डिमांड पर मच गया बवाल, जानें पूरा मामला
Satyendra jain: न्यूज एजेंसी एएनआई ने दावा किया है कि जेल नंबर 7 में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सेल में दो कैदियों को शिफ्ट करने के मामले में जेल के अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है.







