Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

sports news

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने स्पेन के खिलाफ शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया और उस लय को आगे भी कायम रखना चाहेगी. बता दें भारतीय अपना दूसरा मुकाबला आज इंग्लैंड से शाम 7:00 बजे खेलेगी.

टीम इंडिया ने एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की. भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में 317 रन से हराया.

नीलम खेस को सबसे पहले पहचान तब मिली जब 2016 में उन्हें  अंडर-18 एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया था. इसके बाद से नीलम खेस ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा है, और अपनी मेहनत के बल पर सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई है.

भारतीय हॉकी टीम को विराट कोहली ने शुभकामनाएं दीं. विराट ने ट्विटर पर लिखा, वर्ल्ड कप के लिए भारतीय हॉकी टीम को मेरी शुभकामनाएं.

2011 से 2015 के बीच जूनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद 3 मई 2015 को हरमनप्रीत सिंह ने जापान के खिलाफ सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया.

ईडन गार्डन्स में फैंस भारत की जीत से खुश थे. इस जीत का जश्न पूरी टीम ने भी मनाया. इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली और टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

वर्ल्ड में छठे रैंक पर काबिज भारत और आठवें रैंक के स्पेन के बीच 1948 से लेकर अबतक 30 मुकाबले हुए हैं जिनमें 13 मैचों में इंडिया को जीत मिली है जबकि 11 मैचों में स्पेन विजेता रहा है. बाकी के 6 मैच ड्रॉ रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक इंडिया का पलड़ा भारी रहा है.

ओडिशा सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों से इंडियन हॉकी को किए जा रहे सहयोग का असर परिणाम के रुप में भी दिख रहा है. इंडियन पुरुष हॉकी टीम ने जहां टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतकर 41 वर्षों से चले आ रहे मेडल के सूखे को समाप्त किया वहीं महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा था.

2018 में हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने वाली बेल्जियम की टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया दौर में दूसरे नंबर पर है, तो जर्मनी भी इन टीमों के मुकाबले शानदार रही है.

Hockey World Cup: भारतीय टीम इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ ग्रुप-4 में है. 13 जनवरी को अर्जेंटीना-साउथ अफ्रीका के बीच दोपहर 1:00 बजे से मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी.