सुप्रीम कोर्ट ने जयराम रमेश की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया, जानें क्यों फटकार लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा सांसद जयराम रमेश की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. याचिका पूर्वव्यापी पर्यावरण मंजूरी के खिलाफ थी, लेकिन कोर्ट ने इसे मीडिया में चर्चा पाने का प्रयास बताया और याचिकाकर्ता को फटकार लगाई.
आई-पैक मामले में ममता सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दो-टूक, कहा-‘सुनवाई योग्य नहीं ED की याचिका’, 18 फरवरी को अगली सुनवाई
आई-पैक छापेमारी मामले में ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर ईडी की याचिका को खारिज करने की मांग की है. बंगाल पुलिस का कहना है कि रेड के दौरान अधिकारियों ने पहचान छिपाई थी, इसलिए कार्रवाई करनी पड़ी.
खराब हेयरकट के बाद लगाए गए 2 करोड़ रुपए के मुआवजे को सुप्रीम कोर्ट ने किया कम
मॉडल आशना रॉय के खराब हेयरकट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आईटीसी मौर्य होटल पर लगे 2 करोड़ के जुर्माने को घटाकर 25 लाख रुपये कर दिया है. अदालत ने कहा कि करोड़ों का मुआवजा सिर्फ मांगने से नहीं, बल्कि नुकसान के पुख्ता सबूत देने पर ही मिलता है.
जुबान फिसली या कानूनी डर? मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से फिर मांगी माफी
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए एक बार फिर बिना शर्त माफी मांगी है. सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकते देख, मंत्री ने इसे 'देशभक्ति का जोश' बताते हुए भविष्य में अपनी भाषा पर संयम रखने का वादा किया है.
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट ओर से एक बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि अनुराग ठाकुर पर लगाया गया प्रतिबंध आजीवन नहीं माना जा सकता और वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की गतिविधियों में नियमों के तहत भाग लेने के लिए पूरे तरीके से स्वतंत्र हैं. कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक प्रतिबंध जारी रखना अनुपातहीन होगा.
डेटा शेयरिंग के मामले में मेटा और व्हाट्सएप से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
"नागरिकों की प्राइवेसी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं" डेटा शेयरिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप (WhatsApp) को कड़ी फटकार लगाई है. सीजेआई सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि कंपनी संवैधानिक मूल्यों का मजाक नहीं उड़ा सकती.
आई पैक मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा सुनवाई
पश्चिम बंगाल में I-PAC के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी और उसके बाद हुए भारी बवाल का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर है. ममता सरकार ने ईडी की याचिका को खारिज करने की मांग की है. जबकि ईडी ने मुख्यमंत्री पर जांच में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं.
2024 पुणे पोर्श हिट एंड रन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने माता पिता को बताया जिम्मेदार
पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी आशीष मित्तल, आदित्य सूद और कथित बिचौलिए अमर गायकवाड़ को सशर्त जमानत दे दी है. जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने जमानत देते हुए माता-पिता की जिम्मेदारी पर तीखी टिप्पणी की और कहा कि कानून को ऐसे अभिभावकों तक पहुंचना ही होगा, जो बच्चों को समय देने के बजाय पैसे और लग्जरी से उनकी परवरिश करते हैं.
पुणे पोर्श हिट एंड रन मामला: 18 महीने हिरासत के बाद आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Pune Porsche Case: पुणे के चर्चित पोर्श हिट एंड रन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को बड़ी राहत दी है. अदालत ने आशीष मित्तल, आदित्य सूद समेत अन्य को जमानत देते हुए कहा कि नाबालिग आरोपी करीब 18 महीने से हिरासत में है, जबकि ट्रायल शुरू होने में अभी लंबा समय लग सकता है.
सुप्रीम कोर्ट में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, 2 मिनट रखा गया मौन
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश, कर्मचारी और विजिटर ने 2 मिनट का मौन रखा. यह मौन भारत के उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए रखा गया है. यह मौन भारत के उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए रखा गया है, जिन्होंने देश की आजादी और स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का योगदान दिया.







