Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

supreme court of india

सुप्रीम कोर्ट में अरावली पर्वत श्रृंखला की नई और वैज्ञानिक परिभाषा तय करने से जुड़े मामले पर सुनवाई चल रही है. यह मामला पर्यावरण संरक्षण, अवैध खनन और अरावली क्षेत्र की स्पष्ट पहचान से संबंधित है, जिसे देश के पर्यावरणीय भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी शिकायतों और झूठे मुकदमों के जरिए निर्दोषों को परेशान करने वाली प्रथा पर केंद्र और राज्यों को नोटिस भेजा है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि झूठी शिकायतों से अदालतों पर बोझ बढ़ रहा है और भाईचारे के संवैधानिक सिद्धांत को व्यवहार में उतारने की जरूरत है.

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका को 'भ्रष्ट' बताने वाले अध्याय पर सख्त कार्रवाई की है. कोर्ट ने इसे आपराधिक अवमानना मानते हुए NCERT की माफी ठुकरा दी और मार्केट से सभी किताबें जब्त करने का आदेश दिया है, किसी को भी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा पर हुए नस्लीय हमले और उनकी मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने मामले का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता को अटॉर्नी जनरल (AG) के समक्ष ज्ञापन देने का निर्देश दिया है.

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित 'आई-पैक' (I-PAC) मामले में सुप्रीम कोर्ट अब 18 मार्च को अगली सुनवाई करेगा. कोयला तस्करी से जुड़े 2742 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई ईडी की छापेमारी के दौरान खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने पर सॉलिसिटर जनरल ने इसे 'शॉकिंग' बताया है.

छत्तीसगढ़ में शवों को कब्र से निकालकर अज्ञात स्थानों पर दफनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि दफन किए जा चुके शवों को कब्र से निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

सुप्रीम कोर्ट ने एक कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि किसी महिला को गलत तरीके से छूना और उसके कपड़ों (पायजामे) की डोरी खोलना महज 'तैयारी' नहीं, बल्कि 'बलात्कार का प्रयास' माना जाएगा. अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है.

नेताओं के भड़काऊ बयानों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका पर CJI सूर्यकांत की पीठ ने तल्ख टिप्पणी की है. कोर्ट ने याचिका को 'चुनिंदा' बताते हुए वकील कपिल सिब्बल को इसे वापस लेने और नई सिरे से पेश करने को कहा है.

लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी हलचल! सीबीआई ने चारा घोटाले के पांचों मामलों में लालू की जमानत रद्द करने की मांग की है. जहां सीबीआई इसे कानून का उल्लंघन बता रही है, वहीं कपिल सिब्बल ने इसे जल्दबाजी करार दिया.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने न्यायिक अधिकारियों से अपील की है कि वे अपनी त्रुटिहीनता का दिखावा करना बंद करें. उन्होंने कहा कि न्यायिक नेतृत्व तब नहीं गिरता जब जज से गलती होती है, बल्कि तब गिरता है जब वह खुद को 'पूर्ण' मान लेता है.