जुबान फिसली या कानूनी डर? मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से फिर मांगी माफी
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए एक बार फिर बिना शर्त माफी मांगी है. सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकते देख, मंत्री ने इसे 'देशभक्ति का जोश' बताते हुए भविष्य में अपनी भाषा पर संयम रखने का वादा किया है.
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट ओर से एक बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि अनुराग ठाकुर पर लगाया गया प्रतिबंध आजीवन नहीं माना जा सकता और वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की गतिविधियों में नियमों के तहत भाग लेने के लिए पूरे तरीके से स्वतंत्र हैं. कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक प्रतिबंध जारी रखना अनुपातहीन होगा.
डेटा शेयरिंग के मामले में मेटा और व्हाट्सएप से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
"नागरिकों की प्राइवेसी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं" डेटा शेयरिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप (WhatsApp) को कड़ी फटकार लगाई है. सीजेआई सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि कंपनी संवैधानिक मूल्यों का मजाक नहीं उड़ा सकती.
आई पैक मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा सुनवाई
पश्चिम बंगाल में I-PAC के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी और उसके बाद हुए भारी बवाल का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर है. ममता सरकार ने ईडी की याचिका को खारिज करने की मांग की है. जबकि ईडी ने मुख्यमंत्री पर जांच में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं.
2024 पुणे पोर्श हिट एंड रन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने माता पिता को बताया जिम्मेदार
पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी आशीष मित्तल, आदित्य सूद और कथित बिचौलिए अमर गायकवाड़ को सशर्त जमानत दे दी है. जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने जमानत देते हुए माता-पिता की जिम्मेदारी पर तीखी टिप्पणी की और कहा कि कानून को ऐसे अभिभावकों तक पहुंचना ही होगा, जो बच्चों को समय देने के बजाय पैसे और लग्जरी से उनकी परवरिश करते हैं.
पुणे पोर्श हिट एंड रन मामला: 18 महीने हिरासत के बाद आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Pune Porsche Case: पुणे के चर्चित पोर्श हिट एंड रन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को बड़ी राहत दी है. अदालत ने आशीष मित्तल, आदित्य सूद समेत अन्य को जमानत देते हुए कहा कि नाबालिग आरोपी करीब 18 महीने से हिरासत में है, जबकि ट्रायल शुरू होने में अभी लंबा समय लग सकता है.
सुप्रीम कोर्ट में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, 2 मिनट रखा गया मौन
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश, कर्मचारी और विजिटर ने 2 मिनट का मौन रखा. यह मौन भारत के उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए रखा गया है. यह मौन भारत के उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए रखा गया है, जिन्होंने देश की आजादी और स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का योगदान दिया.
22.92 करोड़ रुपए के ठगी के शिकार 82 वर्षीय बुजुर्ग की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
82 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुए 22.92 करोड़ के 'डिजिटल अरेस्ट' फ्रॉड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, RBI और 7 प्राइवेट बैंकों को नोटिस भेजा है. कंबोडिया से संचालित इस गैंग ने बुजुर्ग को डराकर उनकी उम्र भर की कमाई लूट ली.
टीम इंडिया के नाम पर आपत्ति जताने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने BCCI की टीम को 'टीम इंडिया' कहने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि "बेवजह अदालत का समय बर्बाद न करें."
लाल किला हमला: आतंकी आरिफ की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और NIA को भेजा नोटिस
लाल किला हमले के दोषी आरिफ उर्फ अशफाक की फांसी पर सस्पेंस बरकरार है. सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी की क्यूरेटिव याचिका पर केंद्र सरकार और NIA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 24 साल पहले हुए इस हमले में तीन लोग शहीद हुए थे.







