Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

केरल विधानसभा से पारित विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की देरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को केरल सरकार ने वापस ले लिया है. कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी.

वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत बरकरार रखी है. यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी समाज में नफरत फैलाने वाली है.

सुप्रीम कोर्ट ने अजमेर के 1988 के दुष्कर्म मामले में आरोपी को 37 साल बाद नाबालिग माना है. कोर्ट ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत सुनवाई का आदेश देते हुए निचली अदालत की दोषसिद्धि को बरकरार रखा.

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 170(3) के तहत सीटों का परिसीमन केवल 2026 की जनगणना के बाद ही संभव है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टर गतिविधियों और गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए स्पीडी ट्रायल के लिए विशेष अदालतों के गठन की सिफारिश की.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार, झारखंड सरकार और डीजीपी अनुराग गुप्ता से जवाब मांगा था. सुप्रीम कोर्ट झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है.

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बड़ा मोड़ आया है. SC ने बॉम्बे HC के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें सभी 12 आरोपियों को बरी किया गया था.

NEET-UG 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्परीक्षा और काउंसलिंग पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया. मध्य प्रदेश के परीक्षा केंद्रों में बिजली गुल होने से प्रभावित छात्रों ने राहत की मांग की थी.

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने मंत्री पद से हटाने की मांग की है.

Kalanidhi Maran News: सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट के प्रमोटर विवाद में कलानिधि मारन और केएएल एयरवेज की याचिका खारिज कर दी है. हाई कोर्ट द्वारा ₹1323 करोड़ हर्जाने की मांग ठुकराने के फैसले में दखल से इनकार किया गया.