Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल ने ऑल इंडिया सीनियर लॉयर्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ युवा वकील आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर फर्जी कोर्ट फैसले तैयार कर रहे हैं. उन्होंने इसे न्याय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा बताया और वरिष्ठ वकीलों से अपील की कि वे युवाओं को प्रशिक्षण दें.

नीतीश कटारा हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी सुखदेव पहलवान को 20 साल की सजा पूरी होने के बाद रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और सजा समीक्षा बोर्ड के रवैये पर नाराजगी जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने कोरबा डीएमएफ घोटाले में जेल में बंद एनजीओ सचिव मनोज द्विवेदी की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है. कोर्ट ने चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है.

उत्तर प्रदेश की मर्जर नीति को चुनौती देते हुए आप सांसद संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में इसे असंवैधानिक और शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताया गया है.

Supreme Court ईडी द्वारा मुवक्किलों को कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को तलब करने के मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 12 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल और बार संस्थाओं से सुझाव मांगे हैं.

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनुच्छेद 143(1) के तहत भेजे गए प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर विस्तृत सुनवाई की रूपरेखा तय कर दी है. कोर्ट 19 अगस्त से 10 सितंबर तक पक्षकारों की दलीलें सुनेगा और प्रारंभिक आपत्तियों पर भी विचार करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार एसआईआर मामले में 12-13 अगस्त को विस्तृत सुनवाई तय की है. कोर्ट ने ड्राफ्ट सूची से अवैध रूप से बाहर किए गए नामों की पहचान के निर्देश दिए और कहा कि ज़रूरत पड़ने पर वह इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप करेगा.

Justice Yashwant Verma Case: सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस यशवंत वर्मा केस की सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने तीखे सवाल किए हैं. आइये जानें SC के सवालों पर यशवंत वर्मा के वकील कपिल सिब्बल ने क्या कहा?

JKPSC Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की 14 मई 2025 की भर्ती अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया.

IIT Kharagpur Suicide Case: सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी खड़गपुर और शारदा यूनिवर्सिटी में हुई छात्रों की आत्महत्याओं पर गहरी चिंता जताई है. कोर्ट ने संस्थानों से जवाब मांगा और जांच में पारदर्शिता और तेजी के निर्देश दिए हैं.