हाईकोर्ट के जजों द्वारा ब्रेक लिए जाने की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने समय में किया बदलाव
हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अदालतें सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी और एक घंटे के भोजनावकाश के बाद 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बैठेगी.
बच्चों के यौन अपराधों वाले केसेज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया स्पेशल पॉक्सो कोर्ट बनाने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए स्पेशल पॉक्सो कोर्ट बनाने का आदेश दिया. कोर्ट ने लंबित मामलों और जजों की कमी पर चिंता जताई, हर जिले में 100+ FIR पर एक पॉक्सो कोर्ट बनाने को कहा.
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: भूमि अधिग्रहण के लिए मंदिर निधियों के उपयोग को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु मंदिर निधियों के उपयोग की अनुमति दी है.
सुप्रीम कोर्ट के ‘फैसले’ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने पूछा सवाल तो नाराज हुए सीएम स्टालिन, बोले- हम पूरी ताकत से लड़ेंगे लड़ाई
एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा, "मैं केंद्र सरकार के राष्ट्रपति संदर्भ की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, जो तमिलनाडु राज्यपाल मामले और अन्य उदाहरणों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले से तय की गई संवैधानिक स्थिति को पलटने का प्रयास करता है."
सुप्रीम कोर्ट ने देवा पारधी की हिरासत में मौत के मामले की जांच CBI को सौंपी, मध्यप्रदेश सरकार को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश में 25 वर्षीय देवा पारधी की कथित हिरासत में मौत के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार की जांच पर नाराजगी जताई और मामले को कवर-अप बताकर अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए.
तेलंगाना के कांचा गालीबोवली वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट 23 जुलाई को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से जुड़े मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर पर्यावरण नियमों का पालन नहीं हुआ तो मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों को जेल भेजा जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में दायर पुनर्विचार याचिका को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में के दोषी पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है.
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को फटकार लगाते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए. शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान को लेकर माफी मांगी है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधेयकों पर निर्णय की समय सीमा को लेकर जताई आपत्ति, सुप्रीम कोर्ट से पूछे ये 14 सवाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधेयकों पर राज्यपाल और राष्ट्रपति द्वारा निर्णय लेने की समय सीमा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई है. अनुच्छेद 143(1) के तहत राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट से 14 अहम संवैधानिक सवालों पर राय मांगी है.
सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह नए चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. याचिका में CJI की जगह कैबिनेट मंत्री को शामिल करने पर सवाल, अनूप बरनवाल फैसले का उल्लंघन बताया.





