Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को ट्रायल कोर्ट से मिली राहत को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कार्यवाही पर 4 हफ्तों की रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा, केवल राज्य सरकारें ही ऐसी याचिका दायर कर सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली से रोहिंग्या मुसलमानों के संभावित निर्वासन पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार किया है. कोर्ट ने कहा कि विदेशी नागरिकों के मामले में भारतीय कानून के तहत कार्रवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने निशिकांत दुबे के भड़काऊ बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया, लेकिन अवमानना कार्यवाही से इनकार किया. कोर्ट ने कहा, अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं होगी, यह गरिमा को ठेस पहुंचाती है.

कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में कुरैशी की उपलब्धियों को लैंगिक समानता फैसले में सराहा, जहां उन्होंने फोर्स 18 का नेतृत्व किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका पर सुनवाई की, सह-आरोपी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने को कहा. कोर्ट ने कहा, पहली नजर में चटर्जी भ्रष्ट हैं. अगली सुनवाई 17 जुलाई को.

सुप्रीम कोर्ट ने CLAT 2025 के सवालों में लापरवाही पर कंसोर्टियम की आलोचना की, दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश रद्द किए. मेरिट लिस्ट संशोधन का आदेश, स्थायी सिस्टम की मांग. याचिकाएं दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर.

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम वेरिफिकेशन याचिका निपटाई. एडीआर ने मांगा था बर्न्ट मेमोरी जांच प्रोटोकॉल. कोर्ट ने ईसीआई से स्पष्ट एसओपी बनाने को कहा, दूसरे-तीसरे उम्मीदवार 7 दिन में जांच मांग सकते हैं.

शिवसेना पार्टी सिंबल विवाद में उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट से गर्मियों की छुट्टियों में सुनवाई की मांग की है. वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग ने संविधान के विरुद्ध केवल विधायी बहुमत के आधार पर फैसला लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने केरल विधायक ए. राजा के चुनाव रद्दीकरण पर रोक लगाई, विधायक के रूप में सभी लाभ बहाल किए. हाई कोर्ट ने धर्म परिवर्तन के आधार पर चुनाव रद्द किया था.