Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस बी.आर. गवई ने युद्ध, आतंकवाद और राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर अपनी स्पष्ट राय रखी. उन्होंने कहा कि युद्ध कोई समाधान नहीं, बल्कि पीड़ा का रास्ता है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-नोएडा टोल ब्रिज केस में बड़ा फैसला सुनाते हुए NTBCL और प्रदीप पूरी की पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हत्या मामले में छह आरोपियों को साक्ष्यों की कमी के कारण बरी कर दिया. ज्यादातर गवाह अपने बयानों से मुकर गए, जिससे आरोपियों पर दोष सिद्ध नहीं हो पाया.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, शॉर्ट सर्विस कमीशन की महिला सैन्य अधिकारियों को सेवा से मुक्त न करें. उनकी याचिकाओं पर अगस्त में सुनवाई होगी. कोर्ट बोला, उनका मनोबल न गिराएं.

सुप्रीम कोर्ट ने गुंटूर में झुग्गी हटाने के लिए डिप्टी कलेक्टर को तहसीलदार पद पर डिमोट किया, 1 लाख जुर्माना लगाया. कोर्ट बोला, कानून से कोई ऊपर नहीं.

सुप्रीम कोर्ट ने शशि थरूर को 'शिवलिंग पर बिच्छू' टिप्पणी मामले में राहत दी है, जिससे उनके खिलाफ मानहानि की कार्यवाही चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को ट्रायल कोर्ट से मिली राहत को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कार्यवाही पर 4 हफ्तों की रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा, केवल राज्य सरकारें ही ऐसी याचिका दायर कर सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली से रोहिंग्या मुसलमानों के संभावित निर्वासन पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार किया है. कोर्ट ने कहा कि विदेशी नागरिकों के मामले में भारतीय कानून के तहत कार्रवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने निशिकांत दुबे के भड़काऊ बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया, लेकिन अवमानना कार्यवाही से इनकार किया. कोर्ट ने कहा, अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं होगी, यह गरिमा को ठेस पहुंचाती है.