Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में कुरैशी की उपलब्धियों को लैंगिक समानता फैसले में सराहा, जहां उन्होंने फोर्स 18 का नेतृत्व किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका पर सुनवाई की, सह-आरोपी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने को कहा. कोर्ट ने कहा, पहली नजर में चटर्जी भ्रष्ट हैं. अगली सुनवाई 17 जुलाई को.

सुप्रीम कोर्ट ने CLAT 2025 के सवालों में लापरवाही पर कंसोर्टियम की आलोचना की, दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश रद्द किए. मेरिट लिस्ट संशोधन का आदेश, स्थायी सिस्टम की मांग. याचिकाएं दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर.

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम वेरिफिकेशन याचिका निपटाई. एडीआर ने मांगा था बर्न्ट मेमोरी जांच प्रोटोकॉल. कोर्ट ने ईसीआई से स्पष्ट एसओपी बनाने को कहा, दूसरे-तीसरे उम्मीदवार 7 दिन में जांच मांग सकते हैं.

शिवसेना पार्टी सिंबल विवाद में उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट से गर्मियों की छुट्टियों में सुनवाई की मांग की है. वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग ने संविधान के विरुद्ध केवल विधायी बहुमत के आधार पर फैसला लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने केरल विधायक ए. राजा के चुनाव रद्दीकरण पर रोक लगाई, विधायक के रूप में सभी लाभ बहाल किए. हाई कोर्ट ने धर्म परिवर्तन के आधार पर चुनाव रद्द किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जजों की नियुक्ति के लिए मूल्यांकन मानदंड को भी वेबसाइट पर अपलोड किया है. अब जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया सार्वजनिक हो गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वे समय रैना समेत चार अन्य को नोटिस जारी करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अगली तारीख पर कोर्ट में मौजूद रहेंगे.

मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट को पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की कथित संलिप्तता पर सीलबंद रिपोर्ट सौंपी गई. फोरेंसिक जांच में ऑडियो टेप की पुष्टि हुई, कोर्ट ने निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई.

सुप्रीम कोर्ट ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश में बदलाव कर डीजीपी की देखरेख में एसआईटी गठन का आदेश दिया. हाईकोर्ट ने फर्जी मुठभेड़ की जांच के लिए एसआईटी का निर्देश दिया था.