Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध जारी रखा, यह कहते हुए कि वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है. कोर्ट ने साफ किया कि जब तक ग्रीन पटाखों की सुरक्षा पर संतोषजनक प्रमाण नहीं मिलते, तब तक प्रतिबंध जारी रहेगा.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की अर्जी पर ईडी से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट में भी जमानत शर्तों में बदलाव के लिए याचिका दायर की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती को रद्द करने के कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को "पूरी तरह दूषित" करार दिया और सीबीआई जांच जारी रखने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में बीआरएस विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे दल बदल विरोधी कानून का उपहास बताया और विधानसभा स्पीकर द्वारा याचिकाओं पर देरी को लेकर सवाल उठाए.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में अवैध मदरसों की सीलिंग के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई असंवैधानिक है और छात्रों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार के विद्युत विनियमों को पूरी तरह वैध ठहराया, जिससे राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती और न्यायसंगत बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव ने माँ की तबीयत खराब होने के चलते अंतरिम जमानत की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और नीलम कटारा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और एम्स को मेडिकल रिपोर्ट देने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने शादी के झूठे वादे पर रेप के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई, कहा कि टूटे रिश्तों को आपराधिक मामला नहीं बनाया जाना चाहिए. कोर्ट ने रूढ़िवादी मानसिकता और न्यायिक खामियों पर भी सवाल उठाए.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उपचुनाव नहीं होंगे. कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया.

बिहार में लगातार गिर रहे पुल और ब्रिज की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया है. कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से स्पीडी सुनवाई करने को कहा है.