Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 संसद से पारित हो चुका है, लेकिन इसका विरोध जारी है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में अवैध निर्माण और कॉमर्शियल गतिविधियों वाले घरों की सीलिंग पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. कोर्ट ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (DTP) को चार सप्ताह तक कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया.

ईडी की छापेमारी के बाद तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. राज्य सरकार ने ट्रांसफर की मांग की है, वहीं ईडी ने भ्रष्ट्राचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.

विपक्ष के विरोध के बीच वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया. कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. नए कानून से राज्य सरकारों को अधिक शक्ति मिलेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है, जिसमें राजनीतिक दलों को मिले चंदे को जब्त करने की मांग की गई थी.

सीजेआई संजीव खन्ना ने टिप्पणी करते हुए कहा कि चूकिं मस्जिद समिति अपने बचाव में पूजा स्थल अधिनियम 1991 के प्रावधान पर निर्भर है, इसलिए मूल वादी कानून के अनुसार एएसआई और केंद्र को पक्षकार बनाने की मांग कर सकते हैं.

मलिक ने कहा कि सीबीआई की आपत्ति यह है कि मैं सुरक्षा के लिए खतरा हूं. मैं उसी का जवाब दे रहा हूं. मैंने और मेरे संगठन के खिलाफ किसी भी आतंकवादी को समर्थन देने या किसी भी तरह का ठिकाना मुहैया कराने के लिए एक भी एफआईआर दर्ज नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट के 33 में से 30 जजों ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है, लेकिन इसे सार्वजनिक करना स्वैच्छिक होगा. पहले भी 2009 में ऐसा फैसला लिया गया था, लेकिन सार्वजनिक नहीं किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की बरी होने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टालने की मांग पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि यह केंद्र की दयनीय तस्वीर पेश करता है.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई. कोर्ट ने राज्य सरकार से पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन और मंजूरी से जुड़े सवाल पूछे.