Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

Ranveer Allahbadia News: अभद्र भाषा बोलने से विवादों में आए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी की पासपोर्ट जारी करने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में बिना पूर्व सूचना के की गई बुलडोजर कार्रवाई को अवैध करार देते हुए पांच पीड़ितों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है और सरकार को बिना उचित प्रक्रिया के ऐसे विध्वंस से बचना चाहिए.

Bulldozer Action In UP: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को अमानवीय और अवैध बताया. पीड़ितों को 10 लाख रुपये मुआवजे का आदेश दिया और उचित प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने साबरमती आश्रम पुनर्विकास के खिलाफ तुषार गांधी की याचिका खारिज कर दी, यह कहते हुए कि याचिका देर से दायर की गई थी. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि 1200 करोड़ की यह परियोजना गांधीवादी मूल्यों के खिलाफ है.

सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल माफी स्वीकार नहीं होगी, बल्कि मामले को तार्किक निष्कर्ष तक ले जाया जाएगा. कोर्ट ने उपस्थिति को सुप्रीम कोर्ट नियम 2013 के अनुसार सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मार्च को एक हफ्ते में सफेदी करने का निर्देश दिया था और यह भी कहा कि काम पूरा होने के बाद इसका खर्चा इंतजामिया कमेटी एएसआई को देगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि दिल्ली से बाहर के रिटायर्ड जज सीनियर एडवोकेट नहीं बन सकते. कोर्ट ने नियम 9B को वैध बताया और याचिका खारिज कर दी.

कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए तेलंगाना राज्य, केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है. दायर याचिका में तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है.

पटना हाईकोर्ट ने बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग खारिज कर दी. अभ्यर्थी अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, क्योंकि फैसले से वे नाखुश हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी सुखदेव पहलवान की रिहाई पर फैसला न लेने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय की है.