लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को करेगा सुनवाई
Lakhimpur Kheri violence: सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग पर सुनवाई की. कोर्ट ने ट्रायल जारी रखने का आदेश दिया और गवाहों को प्राथमिकता देने को कहा.
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अधजले नोटों का वीडियो
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों से जुड़ी 25 पन्नों की रिपोर्ट और वीडियो सार्वजनिक किए. सीजेआई संजीव खन्ना ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की.
सुप्रीम कोर्ट जजों का मणिपुर दौरा, शांति बहाली और राहत कार्यों पर दिया जोर
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मणिपुर के राहत शिविरों का दौरा किया और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की. सरकार, संसद और न्यायपालिका मिलकर राज्य में शांति बहाली के प्रयास कर रहे हैं.
अपहरण और हत्या के मामले में JACKSELF सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने 1990 में कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलपति मुशीर-उल-हक और उनके सचिव के अपहरण व हत्या मामले में आरोपियों को बरी करने का फैसला बरकरार रखा, सीबीआई की अपील को खारिज किया.
रोहिंग्या शरणार्थियों के निर्वासन और उनके जीवनयापन से संबंधित याचिका पर SC 8 मई को करेगा अंतिम सुनवाई
रोहिंग्या मानवाधिकार पहल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने कहा था कि इस आदेश से 500 रोहिंग्या छात्रों के लिए सरकारी स्कूलों में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा मामले पर दी सफाई, अफवाहों को बताया निराधार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर हुई घटना को लेकर फैल रही अफवाहें गलत हैं. दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने पहले ही इन-हाउस जांच शुरू कर दी थी, और रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी.
राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया. मामला जस्टिस बेला त्रिवेदी की पीठ को 28 अप्रैल को भेजा गया है.
…जब ‘X’ ने किया सरकार पर मुकदमा तो जानिए Government ने कैसे दिया जवाब, चल रही है जांच
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत सरकार के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत समानांतर और गैर कानूनी कंटेंट सेंसरशिप प्रणाली स्थापित करने के आरोप में कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: एसिड अटैक पीड़ितों को जल्द मिले मुआवजा, निजी अस्पतालों की मनाही पर कार्रवाई
Supreme Court on Acid Attack: सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पीड़ितों को मुआवजा देने में देरी और निजी अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार करने पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने नालसा को निर्देश दिया कि मुआवजा समय पर मिले और पीड़ित विधिक सेवा अधिकारियों से संपर्क करें.
नाबालिग बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह की रिहाई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार से 6 हफ्ते में फैसला लेने को कहा
आस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह ने 25 साल की सजा पूरी करने के बाद रिहाई की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 6 हफ्तों में उसकी सजा माफी पर निर्णय लेने का निर्देश दिया.





