Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

ध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई की गई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सीआरपीसी के तहत आरोपी व्यक्तियों को दी गई कुछ सुरक्षाएं जीएसटी अधिनियम और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत आरोपी व्यक्तियों पर समान रूप से लागू होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए केंद्र सरकार को SMA मरीज को 50 लाख की सीमा से अधिक दवा देने से छूट दी. कोर्ट ने संबंधित दवा कंपनी से सीधे बातचीत करने की संभावना तलाशने को कहा और 17 अप्रैल 2025 के सप्ताह में अगली सुनवाई तय की.

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सजायाफ्ता नेताओं पर आजीवन चुनाव लड़ने के प्रतिबंध का विरोध किया. कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8 और 9 की समीक्षा की आवश्यकता जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य अधिकारी राकेश वालिया के खिलाफ दर्ज चार्जशीट को खारिज कर दिया, इसे कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि शिकायतकर्ता एक सेक्सटॉर्शन गिरोह चलाती है और गलत आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण पर स्वतः संज्ञान लिया और बेहतर कार्यान्वयन की उम्मीद जताई. कोर्ट ने हरियाणा और दिल्ली सरकार से रिपोर्ट मांगी और जल संरक्षण को मूल अधिकार बताया.

सुप्रीम कोर्ट 28 फरवरी को श्रद्धानंद की दया याचिका पर सुनवाई करेगा. 30 साल से अधिक सजा काट रहे 84 वर्षीय श्रद्धानंद ने स्वास्थ्य आधार पर याचिका दायर की है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने उन्हें सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे की हत्या के मामले में दोषी ठहराया.

सुप्रीम कोर्ट ने असम में मई 2021 से अगस्त 2022 के बीच हुए 171 पुलिस एनकाउंटर्स की जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. याचिकाकर्ता ने फर्जी मुठभेड़ों की स्वतंत्र जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जबकि सरकार ने इसे सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराने की साजिश बताया.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में सदन से निलंबित RJD के एमएलसी सुनील सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.