Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से रेप की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है. कोर्ट ने इसकी तुलना 2012 के निर्भया केस से करते हुए कड़ी नाराजगी जताई है.

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी.

Triple Talaq Law: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया है कि वर्ष 2019 में ट्रिपल तलाक को अपराध घोषित किए जाने के बाद केरल में 203 मामले दर्ज किया गया है. जिसमें एक 178 मामलों में चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है.

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट प्रिविलेज से जुड़े मामले में 28 सितंबर तक बत्रा के खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने उनके कार्यालय से जब्त डेटा की जांच पर भी फिलहाल रोक लगाई है.

रेप केस में सजा भुगत रहे पूर्व संपादक तरुण तेजपाल के सरेंडर के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की पीठ ने गोवा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के बाहरी क्षेत्र स्थित उल्देपुर गांव में बड़े पैमाने पर हुए अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर गंभीर चिंता जताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम से जुड़े मामले में अपने अंतरिम आदेश को स्पष्ट करते हुए कहा कि रोक केवल इलाहाबाद हाईकोर्ट की उन टिप्पणियों और निर्देशों पर है, जो डीएम के खिलाफ दिए गए थे.

सुप्रीम कोर्ट ने बड़े बैंक लोन और एआरसी मामलों की केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने लोन सेटलमेंट पर गहरी नाराजगी जताई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल विवाद मामले में तमिलनाडु की नई अर्जी पर कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है. अक्टूबर में मामले की अगली सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के अयोग्य पूर्व विधायक दानम नागेंद्र की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला कानून की सही व्याख्या पर आधारित है.