दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33 लाख नोटिस और पुराने वोटरों से फॉर्म-6 भरवाने के आरोपों पर आयोग से सवाल होंगे.
राज्यों के वित्तीय अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: सेल्स टैक्स पर अतिरिक्त टैक्स व सरचार्ज लगाने का अधिकार बरकरार, 7 जजों की संविधान पीठ का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर अतिरिक्त टैक्स व सरचार्ज लगाने का अधिकार. ओडिशा के 27 साल पुराने मामले पर सुनाया निर्णय.
लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा है. होटल मालिक की मुख्य अपील खारिज कर दी गई है, जबकि पेनल्टी पर राहत दी गई है.
CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून की धारा 16 को चुनौती देने वाली मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है.
2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानूनों की वैधता पर सवाल उठाया है. कोर्ट ने कहा कि भारत मे घटती प्रजनन दर के कारण इन कानूनों का मूल उद्देश्य अब प्रासंगिक नहीं रह गया है.
नीट-पीजी कट-ऑफ: सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट साझा करने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी कट-ऑफ घटाने के मामले में 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सभी पक्षों से साझा करने को कहा है. 2027 से रैंक आधारित प्रणाली का प्रस्ताव है.
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की भूपेश बघेल की याचिका; 2023 विधानसभा चुनाव से जुड़ा है मामला
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है. उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव में पाटन सीट से अपनी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी.
बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर IB ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दी
सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी है. एजेंसी ने कहा है कि हवारा को पंजाब की जेल में भेजने से आगामी चुनावों पर असर पड़ सकता है.
वक्फ अधिनियम की वैधता मामला; सुप्रीम कोर्ट दिसंबर के दूसरे सप्ताह में करेगा अंतिम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अंतिम सुनवाई करेगा. ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने याचिकाएं दायर की हैं.
विरोध प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लेकिन सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकालीन कब्जा नहीं- CJI सूर्यकांत
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हर नागरिक को विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन किसी सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं किया जा सकता.





