Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की 29 एकड़ भूमि से कथित कब्जा हटाने के मामले में दी गई राहत को बरकरार रखा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह आदेश जारी किया.

सुप्रीम कोर्ट ने कोविडशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों से जुड़े मामले में याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने कहा कि मामले में समिति बनाने या दिशा-निर्देश जारी करने पर विस्तार से विचार किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कहा कि मास्क पहनना भी पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता और जहरीली हवा से शरीर को स्थायी नुकसान हो सकता है.

सुप्रीम कोर्ट दिसंबर के पहले सप्ताह में मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना मामले की सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसमें अडानी समूह को टेंडर दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर रोक लगाने से इनकार किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य मामले में बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने फैसले में कहा कि राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के भीतर और ऐसे राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभ्यारण्य से एक किलोमीटर के दायरे में खनन पर रोक लगा दिया है.

CJI बी.आर. गवई ने सुप्रीम कोर्ट में लाल नारायण सिन्हा और शांति भूषण की तस्‍वीरों का अनावरण किया. उनके महान व्यक्तित्व की सराहना करते हुए सीजेआई बीआर गवई ने कहा— दोनों ने बेसिक स्ट्रक्चर और PIL को मजबूत किया.

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्टी सिंबल विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सभी पक्षकारों से कहा कि यह तय कर लें कि कौन कितनी देर दलीलों को पेश करेगा.

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर 17 नवंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने GRAP और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की जानकारी मांगी है.

हरियाणा के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में महिला सफाई कर्मियों से उनके प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें मांगने का मामला सामने आया है.

हत्या के कथित मामले में गिरफ्तार वकील विक्रम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. विक्रम सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को पेशेवर काम का बदला बताया है.