पश्चिम बंगाल में हो रहे एसआईआर मामले में दायर नई अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर (Special Summary Revision) मामले में हिंदू, बांग्लादेश से आए बौद्ध और ईसाइयों की ओर से दायर नई अर्जी पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है.
पश्चिम बंगाल शिक्षक बहाली मामले में ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25,753 नियुक्तियाँ रद्द करने का फैसला बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 25,753 शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने अप्रैल में दिए गए फैसले में हस्तक्षेप से इनकार किया है.
‘जब तक जुल्म होगा, तब तक जिहाद होगा…’, मौलाना महमूद मदनी के ‘जिहादी’ बोल, सुप्रीम कोर्ट पर भी की तीखी टिप्पणी
इस्लामी धर्मगुरू मौलाना महमूद मदनी अपने विषैले बयान के कारण फिर सुर्खियों में आ गए हैं. आज उन्होंने भोपाल में हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन में 'जिहाद' की अवधारणा को एक 'पवित्र कर्तव्य' बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए.
महिला गरिमा उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और हरियाणा सरकार को नोटिस
देश भर के संस्थानों में महिलाओं की गरिमा, निजता और शारीरिक स्वायत्तता के व्यापक उल्लंघन के खिलाफ तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने उन सभी नए निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण अधिसूचित करने पर रोक लगा दिया है, जिनके चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है.
केवल ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले यात्रियों को दुर्घटना बीमा कवर क्यों?- भारतीय रेलवे से सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे से पूछा है कि दुर्घटना बीमा कवर केवल ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले यात्रियों को ही क्यों दिया जाता है? ऑफलाइन टिकट बुक करने वालों को क्यों नहीं दिया जाता है?
कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगजनों के लिए महीने में दो शो करने का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को दिव्यांगजनों के लिए महीने में दो शो आयोजित करने का निर्देश दिया है. यह कदम समाज में सम्मान बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिया गया है. मामले की सुनवाई दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने के आरोपों के सिलसिले में चल रही है.
खनिज युक्त भूमि पर टैक्स लगाने के अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से दायर क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में करेगा सुनवाई
खनिज युक्त भूमि पर टैक्स लगाने के राज्यों को अधिकार देने से जुड़े मामले में केंद्र सरकार की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी 2026 में सुनवाई कर सकती है. सीजेआई सूर्यकांत ने क्यूरेटिव याचिका पर सुनवाई का भरोसा दिया.
प्रदूषण मामले में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- ‘प्रदूषण समस्या सभी को दिख रही है, लेकिन तत्काल राहत के लिए कोई जादुई उपाय नहीं’
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मामले में जल्द सुनवाई करने का निर्णय लिया है. सोमवार को कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा. एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने अदालत में इस मामले की गंभीरता को उजागर करते हुए कहा कि राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर अत्यधिक भयावह हो चुका है.
सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भावुक हुई राष्ट्रपति, पिता का दिया उदाहरण
संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के आदर्शों और सामाजिक न्याय की अहमियत पर जोर दिया. सीजेआई सूर्यकांत ने 24 साल बाद संविधान के 100 साल पूरे होने पर आत्ममंथन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.





