Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

बिहार विधान परिषद से निष्कासित आरजेडी नेता रामबली सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को सुनवाई करेगा. रामबली सिंह ने पटना हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उनके विधान परिषद सदस्यता रद्द करने के निर्णय को वैध ठहराया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए मामले में दो साल से जेल में बंद आरोपी को चार्जशीट न दाखिल किए जाने के कारण जमानत दे दी. कोर्ट ने इसे 'भयावह' बताया और असम पुलिस को फटकार लगाई.

सुप्रीम कोर्ट ने अरुंधति रॉय की किताब "Mother Mary Comes To Me" के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया. याचिका में आरोप था कि किताब के कवर पर रॉय की सिगरेट पीते हुए तस्वीर तंबाकू विज्ञापन कानून का उल्लंघन करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह की रिहाई याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ओडिशा सरकार को समय दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद उर्फ़ मुरली मनोहर मिश्रा को झटका दिया है. राष्ट्रपति के समक्ष लंबित दया याचिका पर जल्द निर्णय की मांग वाली याचिका की त्वरित सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है, जिसमें तिरुप्परनकुंडम पहाड़ी स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के पास परंपरागत कार्टिगै दीपम जलाने की अनुमति दी गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकारों को अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के छात्रों को डिजिटल गैजेट्स मुहैया कराने की याचिका पर केंद्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है.

सुप्रीम कोर्ट ने बरेली में बुलडोजर कार्रवाई पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनके आवास और मैरेज हॉल परिसर पर बिना नोटिस के कार्रवाई की जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनियंत्रित उपयोग पर अंकुश लगाने संबंधी अधिवक्ता आरती साहा की याचिका का निपटारा कर दिया. सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ को केंद्र सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों की ओर से बताया गया कि डीपफेक नियंत्रण हेतु मसौदा नियम तैयार किए जा चुके हैं.