Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर 2 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा.

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 1996 विश्व कप से जुड़े विज्ञापन टैक्स के मामले में कोलकाता नगर निगम की याचिका को खारिज कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की 29 एकड़ भूमि से कथित कब्जा हटाने के मामले में दी गई राहत को बरकरार रखा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह आदेश जारी किया.

सुप्रीम कोर्ट ने कोविडशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों से जुड़े मामले में याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने कहा कि मामले में समिति बनाने या दिशा-निर्देश जारी करने पर विस्तार से विचार किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कहा कि मास्क पहनना भी पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता और जहरीली हवा से शरीर को स्थायी नुकसान हो सकता है.

सुप्रीम कोर्ट दिसंबर के पहले सप्ताह में मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना मामले की सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसमें अडानी समूह को टेंडर दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर रोक लगाने से इनकार किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य मामले में बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने फैसले में कहा कि राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के भीतर और ऐसे राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभ्यारण्य से एक किलोमीटर के दायरे में खनन पर रोक लगा दिया है.

CJI बी.आर. गवई ने सुप्रीम कोर्ट में लाल नारायण सिन्हा और शांति भूषण की तस्‍वीरों का अनावरण किया. उनके महान व्यक्तित्व की सराहना करते हुए सीजेआई बीआर गवई ने कहा— दोनों ने बेसिक स्ट्रक्चर और PIL को मजबूत किया.

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्टी सिंबल विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सभी पक्षकारों से कहा कि यह तय कर लें कि कौन कितनी देर दलीलों को पेश करेगा.

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर 17 नवंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने GRAP और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की जानकारी मांगी है.