Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. संविधान पीठ ने अपने फैसले में राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए बिल पर निर्णय के लिए समयसीमा तय नही किया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति के प्रेसीडेंशियल रेफरेंस से जुड़े मामले में 20 नवंबर को फैसला सुनाएगा. सीजेआई बी.आर. गवई, जो 23 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं, की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रखा है.

सुप्रीम कोर्ट ने तलाक-ए-हसन की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान इस तरह की प्रथा पर नाराजगी व्यक्त की है. कोर्ट ने पूछा कि क्या किसी सभ्य समाज में इसकी इजाजत दी जा सकती है?

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा विरोध प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों की सुरक्षा का आदेश नहीं दे सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण मामले में अब हर महीने सुनवाई करने का फैसला किया है. सीजेआई बी आर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालिक उपाय करना होगा.

सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में वरिष्ठता के लिए समान और राष्ट्रव्यापी मानदंड तय करने को लेकर बड़ा फैसला दिया है. सीजेआई बी. आर गवई सहित 4 अन्य लोगों की पीठ ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया है.

Supreme Court News: ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया. मामले में कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि ट्रिब्यूनल्स पर कार्यपालिका की अत्यधिक पकड़ न्यायिक स्वतंत्रता के खिलाफ है.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर गंभीर चिंता जताई है. सीजेआई बी आर गवई ने सुनवाई के दौरान पूछा कि राजनीतिक लड़ाई के लिए सीबीआई का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में बड़ा आदेश जारी करते हुए कहा है कि 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को किसी भी स्थिति में जमानत नही दी जाए.

Tiger Conservation: सुप्रीम कोर्ट ने टाइगर सफारी को कोर/क्रिटिकल आवास क्षेत्रों में प्रतिबंधित किया. बफर जोन में सफारी केवल गैर-वन भूमि पर और रेस्क्यू सेंटर के साथ ही बन सकती है.