सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 24 घंटे में पत्नी का सामान लौटाए पति
सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद में एक आदेश देते हुए पति को निर्देश दिया है कि वह अपनी अलग रह रही पत्नी को 24 घंटे के भीतर उसके कपड़े और अन्य सामान लौटा दे.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गरीब कैदियों की जमानत सुनिश्चित, केंद्र ने राज्यों को जारी किया दिशा-निर्देश
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गरीब कैदियों की जमानत सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किया हैं. यह योजना गंभीर अपराधों में शामिल कैदियों पर लागू नहीं होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने फांसी से जुड़े लंबित मुकदमों पर जताई गंभीर चिंता, हाईकोर्ट्स को दिए आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के फांसी मामलों की लंबित याचिकाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए हाईकोर्ट्स को तत्काल आंकड़े देने और छह महीने में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन सट्टेबाजी पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब, युवाओं और समाज पर गंभीर प्रभाव की चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन सट्टेबाजी पर दायर जनहित याचिका में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता ने बताया कि भारत में लगभग 65 करोड़ लोग ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े हैं, जिससे समाज और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित हो रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने PMLA मामले में ठेकेदार रिशु श्री की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के ठेकेदार रिशु श्री को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम राहत देते हुए ईडी की गिरफ्तारी पर 10 नवंबर तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पहले हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने प्रेसीडेंशियल रेफरेंस मामले में 4 हफ्ते में फैसला सुनाने का दिया संकेत, CJI बी आर गवई के रिटायरमेंट से पहले होगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने प्रेसीडेंशियल रेफरेंस से जुड़े मामले में चार सप्ताह के भीतर फैसला सुनाने का संकेत दिया है. मामला राष्ट्रपति और राज्यपालों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा है, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है.
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर महिला टीचर को नौकरी से निकाले जाने पर मुआवजा देने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी और गुजरात के दो प्राइवेट स्कूलों से नौकरी से निकाली गई ट्रांसजेंडर महिला टीचर को मुआवजा देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने ट्रांसजेंडर अधिकारों की सुरक्षा के लिए विशेष समिति गठित करने का भी निर्देश दिया है.
डिजिटल आरेस्ट को लेकर लिए गए संज्ञान पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, केंद्र सरकार, साइबर क्राइम अंबाला और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में डिजिटल आरेस्ट कर बुजुर्ग महिला से करोड़ों की ठगी के मामले पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई, केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने फर्जी न्यायिक आदेशों और साइबर ठगी पर सख्त चेतावनी दी है.
अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा मामले में जान गंवाने वाले पायलट सुमित सभरवाल के पिता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में पायलट सुमित सभरवाल के पिता पुष्कराज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एसआईटी जांच की मांग की है.
बसों की ओवरलोडिंग के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने बसों की ओवरलोडिंग के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि हर मामला अदालत में नहीं आ सकता और याचिकाकर्ता को अपनी मांगों के लिए सरकार से संपर्क करने का निर्देश दिया.





