Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसे मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर चिंता जताई हैं. जस्टिस जे. के महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई से रिपोर्ट तलब किया हैं.

पश्चिम बंगाल एसआईआर के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 नवंबर को सुनवाई करेगा. यह याचिका पश्चिम बंगाल कांग्रेस समिति की ओर से दायर की गई है.

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा हैं.

NALSA के कार्यक्रम में CJI गवई ने कानूनी सहायता को मात्र 'दान' नहीं, बल्कि 'नैतिक कर्तव्य' बताया और नीतिगत निरंतरता के लिए सलाहकार समिति का सुझाव दिया. उन्‍होंने कहा- न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना शासन का हिस्सा है.

PM Narendra Modi in Supreme Court: पीएम मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में आयोजित NALSA सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को, चाहे वह गरीब हो या अमीर, न्याय आसानी से मिलना चाहिए.

CJI जस्टिस बीआर गवई ने आज राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) की कॉन्‍फ्रेंस में संबोधन दिया. उन्‍होंने कानूनी सहायता को गांधी जी की कुंजी बताते हुए गरीबों तक न्याय पहुंचाने पर जोर दिया. मणिपुर की बुजुर्ग महिला से जुड़ी भावुक यादें भी साझा कीं.

सुप्रीम कोर्ट ने 2003 में कांग्रेस नेता रामावतार जग्गी हत्या मामले में सीबीआई की अपील पर बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से कहा कि वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बरी किए जाने पर नए सिरे से विचार करने को कहा है

सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन के निजामुद्दीन कॉलोनी में स्थित 200 वर्ष पुरानी तकिया मस्जिद को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है. दायर याचिका में पुनर्निर्माण की मांग की गई थी.

हसीन जहां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है. उन्होंने गुजारा भत्ते में वृद्धि की मांग करते हुए आरोप लगाया कि शमी अपनी पत्नी और बेटी को निर्धारित भत्ता नहीं दे रहे हैं.

मोहनिया से आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिल सकी है. कोर्ट ने उन्हें चुनाव याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया है. गलत जाति प्रमाण पत्र के आरोपों को लेकर मामला और पेचीदा हो गया है.