Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा विवाद फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. 11 नवंबर को होने वाली सुनवाई में एनजीओ एडीआर और कांग्रेस नेता जया ठाकुर की याचिकाएं सुनी जाएंगी.

राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि अग्रिम जमानत के दौरान राव ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को नष्ट किया है. एससी मेहता ने जांच में सहयोग नही करने का भी आरोप लगाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमलों के मामले में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया है. नेहा राठौड़ पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज है.

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बरकरार रखेगा. कोर्ट राहुल गांधी की ओर से दायर याचिका पर चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को लेकर लगाए गए आरोपों की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग के पास जाने को कहा है.

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौप दिया है. 10 अक्टूबर को कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई (CJI BR Gavai) ने हनोई में 38वें LAWASIA सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया और वकीलों और न्यायाधीशों से कानूनी सिस्टम में विविधता और समावेश को बढ़ावा देने के लिए और मज़बूत प्रयास करने का आह्वान किया.

सेना भूमि घोटाला मामले में कथित आरोपी और झारखंड के निलंबित आईएएस छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर की पीठ ने 28 महीने जेल में बिताने के बाद छवि रंजन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसमें मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट को गिराने से रोका गया था. इससे दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के लिए अपार्टमेंट गिराने का रास्ता साफ हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ मामले में फैसला सुरक्षित रखा. इस घटना में 41 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए.