Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jallikattu: जानलेवा हुआ जल्लीकट्टू! तमिलनाडु में प्रतियोगिता के दौरान बेकाबू हुए सांड, 2 लोगों की जानें गईं, 40 घायल VIDEO

Jallikattu 2024 video: मकर संक्राति के मौके पर शुरू हुई यह खेल प्रतियोगिता सांड को काबू करने से संबंधित है. हालांकि, ये प्रतियोगिता अक्सर जानलेवा साबित होती है. आज शिवगंगा के सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम में कोहराम मच गया.

tamil nadu jallikattu

शिवगंगा में सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम

Jallikattu 2024 Deaths: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में विवादास्पद खेल प्रतियोगिता जल्लीकट्‌टू एक फिर बार जानलेवा साबित हो रही है. आज शिवगंगा में सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हुए.

इन दिनों राज्य में कई स्थानों पर जल्लीकट्‌टू के कार्यक्रम हो रहे हैं. इस प्रतियोगिता का आयोजन मकर संक्राति के अवसर पर शुरू हुआ था. मदुरै के अवनियापुरम जल्लीकट्टू कार्यक्रम में पहले ही दिन 45 लोगों को चोटें आई थीं. जिनमें दो पुलिस कर्मी भी शामिल थे.

न्यूज एजेंसी ANI ने अभी शिवगंगा में हुए सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम की एक वीडियो साझा की..जिसमें आप देख सकते हैं कि ​कितनी बड़ी संख्या में लोग सांडों के लेकर मैदान में एकत्रित हुए. बताया जा रहा है कि इसी आयोजन में 2 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए हैं.

सैकड़ों साल पुराना है इस खेल का इतिहास

इससे पहले एक वीडियो में दिख रहा था कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग तमाशा देख रहे हैं और दर्जना लोग एक सांड को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. यह दरअसल तमिलनाडु में एक प्रकार की खेल प्रतियोगिता है..जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था. हालांकि, बाद में इस पर रोक लगाने का आदेश वापस लेना पड़ा.

tamil nadu jallikattu

यह भी पढ़िए: जल्लीकट्‌टू के समर्थन में तमिलनाडु में हुए थे व्यापक प्रदर्शन, जानलेवा खेल होने के बावजूद इसे पसंद करते हैं लोग, आज पहले ही दिन 45 हुए जख्मी

श्रीलंका में भी हुआ जल्लीकट्टू का आयोजन

जल्लीकट्टू का आयोजन भारत ही नहीं, अपितु अब पड़ोसी देश श्रीलंका में भी होता है. हाल में ही वहां जल्लीकट्टू का पहली बार आयोजन हुआ. उसमें 100 से ज्यादा सांडों ने हिस्सा लिया. उस दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए मैदान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital