Bharat Express DD Free Dish

Terror Funding Case

सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को राहत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है. कोर्ट ने शब्बीर शाह की ओर से दायर जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को फांसी देने की मांग वाली एनआईए की याचिका पर चार सप्ताह का समय दिया. 10 नवंबर को अगली सुनवाई होगी.

आतंकी फंडिंग मामले में जेल में बंद बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर ने संसद में उपस्थिति के लिए निजी खर्च वहन करने की शर्त को अनुचित बताया है. दिल्ली हाई कोर्ट इस याचिका पर 12 अगस्त को सुनवाई करेगा.

Delhi High Court News: अलगाववादी नेता नईम अहमद खान को दिल्ली हाईकोर्ट ने आतंकवाद और फंडिंग के आरोप में जमानत देने से इनकार कर दिया है. यह मामला यूएपीए के तहत दर्ज है.

Terror funding case: दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में आरोपी कारोबारी नवल किशोर कपूर की याचिका खारिज कर दी. इस मामले में यासीन मलिक उम्रकैद की सजा काट रहा है.

टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 12 मार्च को सुनवाई करेगा. उन्होंने संसद सत्र में भाग लेने के लिए जमानत की मांग की है.

टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की संसद सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. कोर्ट 7 मार्च को निर्णय सुनाएगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के सांसद राशिद इंजीनियर को कस्टडी पैरोल पर 11 और 13 फरवरी को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति दी है, शर्तों के साथ कि वह मीडिया से बात नहीं करेंगे और मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे. राशिद इंजीनियर 2017 से टेरर फंडिंग मामले में जेल में हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी कर 30 जनवरी तक जवाब मांगा. राशिद, 2017 के आतंकी फंडिंग केस में 2019 से जेल में बंद हैं.

बारामुला से सांसद राशिद इंजीनियर ने एक बार फिर पटियाला हाउस कोर्ट ने में अंतरिम जमानत याचिका दायर की है. उन्होंने संसद सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत की गुहार लगाई लगाई है.