Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

tis hazari court

कर्नाटक की रैली में दिए बयान को लेकर दायर शिकायत पर तीस हजारी कोर्ट ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बड़ी राहत दे दी है. कोर्ट ने साफ कहा कि खड़गे का बयान न तो समुदाय विशेष को निशाना बनाता है और न ही हिंसा भड़काता है. कोर्ट ने शिकायत को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला राजनीतिक टिप्पणी से जुड़ा है, अपराध से नहीं.

टीवी अभिनेता आशीष कपूर को रेप के एक मामले में बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है.

तीस हजारी कोर्ट ने 16 साल की लड़की से दुष्कर्म और गर्भवती करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा दी. पीड़िता को 19.5 लाख मुआवजा. कोर्ट ने कहा, बलात्कार हिंसक अपराध.

तीस हजारी कोर्ट ने झूठी गवाही देने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया और आरोपी को बरी कर दिया, महिला ने कई झूठे बलात्कार मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया था.

तीस हजारी कोर्ट ने एसिड अटैक के तीन पीड़ितों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया. कोर्ट ने एक बालिग पीड़िता को योग्यता अनुसार रोजगार देने को भी कहा. आरोपी को 10 साल की सजा मिली.

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने एक सात वर्षीय नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हत्या करने के जुर्म में अभियुक्त राजेंद्र उर्फ सतीश को फांसी की सजा सुनवाई है.

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2019 में नाबालिग बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी राजेंद्र और उसके पिता सरन को दोषी करार दिया. अभियोजन पक्ष ने सबूतों के आधार पर सिद्ध किया कि आरोपी ने लड़की का अपहरण कर यौन शोषण किया और फिर हत्या कर शव को पार्क में फेंक दिया.

तीस हजारी कोर्ट ने 66 साल पुराने भूमि विवाद मुकदमे को खारिज कर दिया, जिसमें वादी ने बिल्डर के खिलाफ अदालत से आदेश जारी करने की मांग की थी. अदालत ने कहा कि इस मामले में कोई कब्जा छुड़ाने की मांग नहीं की गई थी और वादी अपने आरोपों को साबित करने में विफल रहे हैं.

दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट पर तीस हजारी कोर्ट ने संज्ञान लिया है. नांगलोई में शराब पीने से रोकने पर संदीप कॉन्स्टेबल की हत्या के आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए हैं, और मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने से तीस हजारी कोर्ट ने इनकार कर दिया है.