विमुक्त व घुमंतू जातियों के लिए यूपी सरकार बनाएगी विशेष बोर्ड- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विमुक्त जाति दिवस' पर घोषणा किया कि सरकार विमुक्त और घुमंतू जातियों के लिए विशेष बोर्ड का गठन करेगी. इन समुदायों को कॉलोनी और मकान उपलब्ध कराने की दिशा में भी योजनाएं लागू होंगी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी शिक्षक भर्ती में टीईटी योग्यता को लेकर पूछा सवाल
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से शिक्षक भर्ती में टीईटी अनिवार्यता को शामिल नहीं किए जाने पर जानकारी मांगी है. याचिकाकर्ताओं का दावा है कि उनके पास वैध टीईटी प्रमाणपत्र है और आयोग ने न्यूनतम योग्यता तय करने में विफलता दिखाई है.
एसीपीसीआर द्वारा जारी आदेश को संबंधित हाई कोर्ट में भी चुनौती दी जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के मदरसा संबंधी निर्देशों को संबंधित हाई कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है. यह टिप्पणी जमीयत उलेमा ए हिन्द द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई. कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी.
यूपी में अब कहीं भी मुफ्त कर सकेंगे यात्रा, सीएम योगी ने रक्षाबंधन से पहले किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर 8 अगस्त से तीन दिन के लिए बस फ्री करने का ऐलान किया है. साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ी दी गई है.
उरई मेडिकल कॉलेज में गलत मरीज को ऑपरेशन टेबल पर लिटाने का मामला, 5 कर्मचारी निलंबित
उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां पेट दर्द से भर्ती मरीज को ऑपरेशन थिएटर ले जाकर बिना पुष्टि के सर्जरी के लिए तैयार कर दिया गया. मरीज के विरोध करने के बावजूद इंजेक्शन दे दिए गए, जिससे वह डरकर भाग गया.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को दिया रक्षाबंधन गिफ्ट, अब रजिस्ट्री में मिलेगी एक लाख रुपये की छूट
महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीद को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में महिलाएं एक करोड़ तक की रजिस्ट्री पर ₹1 लाख तक की स्टांप ड्यूटी की छूट पा सकेंगी.
वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को मिली अंतरिम राहत को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा
वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत बरकरार रखी है. यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी समाज में नफरत फैलाने वाली है.
उत्तर प्रदेश में राजकोषीय बचत से भी अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण
उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सशक्त और जनोन्मुखी बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही 'अन्नपूर्णा भवन योजना' अब गांव-गांव और शहर-शहर में रंग ला रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं और शहरी इलाकों में नगर निकायों की मदद से बनाए जा रहे.
सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है “एक पेड़ मां के नाम” अभियान: CM योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और लोगों से पौधरोपण करने की अपील की.
जनता की संपत्ति अखिलेश की जागीर नहीं: बृजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर करारा हमला करते हुए कहा कि 2012-17 के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अपराध और परिवारवाद का बोलबाला था.







