Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Varanasi news

प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिवसीय काशी दौरे के दौरान पूर्वांचल की 13 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा. धर्म और अध्यात्म की नगरी में पीएम मोदी संत रविदास की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे.

UP News: बनास काशी संकुल में न सिर्फ़ दूध प्रोसेसिंग किया जाएगा बल्कि दूध से यहां की सुप्रसिद्ध मिठाइयां जैसे की लाल पेड़ा और लौंगलत्ता भी बनाई जाएगी, जो कि अमूल के ब्रांड से बाजार में उपलब्ध होगी.

Varanasi News: बनारस में ज्ञानवापी का मुद्दा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद के चलते इन दिनों चर्चा में है. कथित मस्जिद के ढांचे पर अधिकार को लेकर दोनों समुदायों ने अदालत का रूख किया है.

वाराणसी में बरसों पुराना मंदिर-मस्जिद विवाद अब सुलझने के आसार हैं. ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट आज दोनों पक्षों को सौंप दी गई है. हिंदू पक्ष का दावा है कि वहां मस्जिद की जगह मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं. ढांचे की दीवारों पर शिवजी के 3 नाम देखे गए.

Varanasi News: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय जब वाराणसी पहुंचे तो वहां उनकी कई शख्सियतों ने आगवानी की.

BHU News: दोनों संस्थानों के कैंपस के सुरक्षा चेक पोस्ट को और मजबूत करने की बात पर मोहर लगी है. इसी के साथ 24 घंटे सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा.

साल 2022 में जब यूपी विधानसभा चुनाव हुआ था. उस दौरान पीएम का काशी में रोड शो था. रोड शो के दौरान ही वह अस्सी से गुजरे तो देर शाम वह पप्पू अड़ी की मशहूर चाय की दुकान पर रुक गए.

Shia and Sunni Muslims Clashes: धर्मनगरी वाराणसी के पास जैतपुरा दोषीपुरा में शिया समुदाय की ओर से ताजिया निकाला जा रहा था, जब सुन्‍नी समुदाय के लोगों ने उन्‍हें देखा तो नारेबाजी होने लगी. फिर देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Varanasi: नगर आयुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम के आईटी सेल को सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर से मुक्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी.

UP News: वाराणसी नगर निगम के नाम से चल रहे एक फेसबुक पेज पर शनिवार को एडल्ट कंटेंट पोस्ट किए जाने से निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस लापरवाही से प्रशासनिक सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं.