Bharat Express DD Free Dish

‘खेला’ हो गया! एग्जिट पोल के नतीजों ने दीदी के खेमे में फैलाई बेचैनी, 4 में से 3 एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत

Bengal Election Exit Poll Results: दूसरे चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. जिसके मुताबिक इस बार ममता बनर्जी की बंगाल से विदाई तय है. बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. चार में से तीन एग्जिट पोल सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं एक सर्वे में ममता बनर्जी आगे दिख रही हैं.

Bengal Election Exit Poll Results

Bengal Election Exit Poll Results

Bengal Election Exit Poll Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है. दूसरे फेज में कुल 142 सीटों पर हुए चुनाव में 91 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है. ऐसे में अब बंगाल में किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर सबकी निगाहें 4 मई पर हैं. लोग जानना चाहते हैं कि ममता बनर्जी का जादू बरकरार रहेगा या बंगाल में बीजेपी आ रही है.

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए. पहले चरण में जहां 152 सीटों पर तो वहीं दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हुए. ऐसे में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होगी.

दूसरे चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. जिसके मुताबिक इस बार ममता बनर्जी की बंगाल से विदाई तय है. बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. चार में से तीन एग्जिट पोल सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं एक सर्वे में ममता बनर्जी आगे दिख रही हैं.

कौन से एग्जिट पोल में क्या है?

Peoples Pulse एग्जिट पोल सर्वे में टीएमसी दोबारा से सरकार में वापसी करती दिख रही है. इस सर्वे के मुताबिक,

  • TMC-178-189 सीटें
  • BJP-95-110 सीटें
  • CONG- 1-3 सीटें
  • LEFT- 0-1 सीटें

चाणाक्या के एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलते बताया गया है. जिसके मुताबिक,

  • TMC-130-140 सीटें
  • BJP-150-160 सीटें
  • OTHERS- 0 से 6 सीटें

Matrize के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाते दर्शाया गया है. जिसके मुताबिक

  • TMC- 125-140 सीट
  • BJP-146-161 सीट
  • OTHERS- 6-10 सीट

ये भी पढ़ें- AI ने भांप ली बंगाल की नब्ज! भारत एक्सप्रेस-AM Analytics का सुपर सटीक AI एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, ममता की विदाई तय


P-MARQ के एग्जिट पोल में भी टीएमसी करारी हार की तरफ बढ़ती दिख रही है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक,

  • TMC-118-138 सीटें
  • BJP-150-175 सीटें
  • CONG-0 सीटें
  • LEFT- 0 सीटें

एक्जिट पोल अगर सही होता है तो यह पहली बार होगा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. राज्य में बीजेपी के वोट शेयर में भी भारी बढ़ोतरी दिख रही है.

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read