Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Yogi government

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर साफ किया है कि 2020 से कार्यरत किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी.

लखनऊ पहुंचे बीजेपी नेता नितिन नवीन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी से माफिया राज को पूरी तरह खत्म कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हिंदू आस्था के अपमान पर चुप रहने का आरोप लगाया.

अमरोहा के लकड़ा चुंगी इलाके में बच्चों के विवाद के बाद एक युवक ने किशोरी के साथ मारपीट कर दी, जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही अमरोहा पुलिस ने आरोपी अदनान उर्फ अड्डू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों पक्षों में समझौता होने की भी जानकारी है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। हजरतनगर गढ़ी और कस्बा सिरसी क्षेत्र में सरकारी झील और कृषि भूमि पर बनी अवैध मजार पर बुलडोजर चलाया गया।

गाजीपुर के मरदह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनता की समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला किया.

यूपी कैबिनेट ने 15,189 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी. विभिन्न जिलों में 12 बड़ी औद्योगिक इकाइयां लगेंगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. योगी सरकार के इन कदमों से यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

यूपी में 42 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, सीडीओ स्तर पर फेरबदल हुआ है. ये तबादले जिला स्तर पर विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस करते दिखते हैं.

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. आठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदलते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

Bulldozers attack Sambhal: संभल में अवैध रूप से बनाए गए मदरसा और बरात घर को प्रशासन बुलडोजर से गिरवा रहा है.

प्रदेश की योगी सरकार छात्र-छात्राओं के भविष्य और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. बेहतर शिक्षा माहौल देने के साथ-साथ आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य लगातार जारी है.