Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tomato Hike: “टमाटर महंगे हैं तो खाना छोड़ दें या अपने गमले में उगा लें”, योगी सरकार में मंत्री ने दिया अजीबोगरीब बयान

Minister Pratibha Shukla: प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि, “पहली बात तो यह की टमाटर जब इतना महंगा है तो उसे खाना छोड़ दीजिए, टमाटर ही नहीं बल्कि जो चीजें भी महंगी हैं उन्हें खाना छोड़ दीजिए वह अपने आप सस्ते हो जाएंगी.”

Pratibha Shukla

मंत्री प्रतीभा शुक्ला (फोटो twiter)

Tomato Price: देश में टमाटर के बढ़ते दामों ने लोगों की जीना मुश्किल कर दिया है. अब यहां तक नौबत आ गयी है कि लोग टमाटर खरीदने से पहले दो बार सोचते हैं कि खरीदें या नहीं. बात सही है भी है कि 100 से 150 रुपये किलो टमाटर खरीदने में गरीब और मीडिल क्लास आदमी तो सोचेगा ही. वहीं सरकार की बात करें तो वह इसका बिल मॉनसून पर फाड़ देते हैं. इसको लेकर विपक्षी दल भी बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. दूसरी तरफ कुछ राजनेताओं की तरफ से महंगाई को लेकर ऐसे बयान दे दिए जाते हैं, जिसे सुनकार हर कोई हैरानी में पड़ जाता है. इस बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) में मंत्री प्रतिभा शुक्ला (Pratibha Shukla) से बढ़ते टमाटर के दामों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अजीबोगरीब बयान दिया.

प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि, “पहली बात तो यह की टमाटर जब इतना महंगा है तो उसे खाना छोड़ दीजिए, टमाटर ही नहीं बल्कि जो चीजें भी महंगी हैं उन्हें खाना छोड़ दीजिए वह अपने आप सस्ते हो जाएंगी. अगर लोगों को उन्हें खाना ही है तो अपने गमले में उगा लें.”

यह भी पढ़ें- Gujarat Floods: जूनागढ़ में तबाही का मंजर; सड़कें बनी ‘नदियां’, उफनते नाले में बह गए पिता-पुत्र, अभी भी चार लोग लापता

‘यह कोई नयी समस्या नहीं है’

योगी की मंत्री ने आगे कहा कि, “हमारे यहां एक पोषण वाटिका बनाई गई है, पूरे गांव की महिलाएं अपने गांव में जहां कुड़े इक्कट्ठा करते हैं वहां कुड़ा इक्कट्ठा नहीं करके पोषण वाटिका का रूप दिया है. वहां सब्जियां उगाई हैं. वहां छोटी से वाटिका बनाई है, जहां सब्जी लेने जा सकते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि वह वहां से सब्जी लेकर आती हैं और अपने यहां बनाती हैं. इसी तरह टमाटर भी लगाया जा सकता है. हर समस्या का एक समाधान है. ये कोई नया नहीं है, इस समय हर साल टमाटर महंगा होता है. आज कोई नई बात तो है नहीं. हम बचपन से देखते आए हैं कि इस समय टमाटर महंगा होता है. हम लोगों को सलाह देंगे कि पोषण वाटिका बनाएं. वृक्षारोपण में टमाटर हमें उगाना चाहिए और लगाना चाहिए. क्या दिक्कत है सभी लोग टमाटर लगा लो ?

मंत्री ने जनता को सलाह देते हुए कहा कि, “टमाटर नहीं खाना है तो नींबू का इस्तेमाल कर लीजिए. जो चीज ज्यादा महंगी हो गई है उसे छोड़ दीजिए अपने आप सस्ती हो जाएंगी. जब कोई खाएगा ही नहीं तो खुद अपने आप सस्ता हो जाएगा.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital