Abhinav Arora New Year Advice: राधे-राधे का नाम जपकर दुनिया भर में मशहूर होने वाले कथित बाल संत अभिनव अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं. यह चर्चा उनके नए वीडियो को लेकर हो रही है, जिसमें वो लोगों को नए साल पर क्या करना चाहिये और क्या नहीं करना चाहिये विषय पर सलाह दे रहे हैं. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. वो ये है कि बाबा जी यह वीडियो खुद पहाड़ों में जाकर मौज-मस्ती करते हुए बनाए हैं और लोगों को ज्ञान बांट रहे हैं. फिर क्या था. नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लोग अभिनव अरोड़ा के वीडियो पर जाकर खूब खरीखोटी सुना दी. अभिनव अरोड़ा का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में अभिनव अरोड़ा कैमरे पर कहते दिखाई देते हैं, “लोग इस बात से परेशान हैं कि 31 दिसंबर आ रहा है क्या करें, कहां जाएं कि मजा ही आ जाए. तो भैया नए साल का असली मजा तो प्रभु का नाम जपने और फक्ति करने में है. यहीं एक तरीका है जो भाग्य के बंद दरवाजे को खोल सकता है. राधे-राधे.”
बाबा के महंगे शौक देखकर भड़के लोग
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव अरोड़ा लंबी कोट पहने, गले में महंगे मुफलर लटकाये, सिर पर कैप और हाथों में दस्ताने पहने हुए हैं.
फिर क्या था? वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई. लोगों के भड़कने का कारण उनकी बातें नहीं बल्कि वीडियो के बैकग्राउंड में दिख रहे पहाड़ हैं.
ये भी पढ़ें- हवस, झांसा और फिर मुकरा! ग्वालियर में नाबालिग किशोरी के साथ मकान मालिक के बेटे ने की हैवानियत
क्या बोले नेटिजन्स?
वीडियो पर यूजर्स ने जमकर क्लास लगाई. एक यूजर ने कहा कि, बेटा खुद पहाड़ों में घूम रहे हो और हमें भक्ति का प्रवचन दे रहे हो. सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है. rajputvikash94 नाम के एक यूजर्स ने मिर्जापुर वेब सीरीज के फेमस सीन (आईएएस वाइएएस बनो) वाला GIF शेयर करते हुए कहते हैं “थप्पड़ खा”. वहीं एक यूजर ने कहा कि “तेरी स्कूल बंद कर दी है क्या?”
वहीं एक यूजर niranjanwaskar कहते हैं कि हम कहीं भी जाएं तुम स्कूल जरूर जाना. वहीं एक यूजर mayurzade222 कहते हैं “1 जनवरी को बाबा बागेश्वर के पास जा. तेरी पर्ची वहीं खोलेंगे.”
यह वीडियो abhinavaroraofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अबतक हजारों लाइक्स आ चुके हैं. लोग लगातार तरह-तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


