Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लखनऊ: स्‍टूडेंट अनूप मिश्रा को मिली नई जिंदगी, अदाणी फाउंडेशन ने उठाया किडनी ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च

Adani Foundation Humanitarian Aid: अदाणी ग्रुप की मदद से लखनऊ के छात्र अनूप मिश्रा का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ. मां ने किडनी डोनेट की. SGPGI में ऑपरेशन हुआ. पूरा खर्च अदाणी फाउंडेशन ने उठाया.

gautam-adani-helps-anoop-mishra-kidney-transplant-success
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Adani Foundation Humanitarian Aid: उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ के एक बीटेक छात्र अनूप मिश्रा की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई. अनूप क्रोनिक किडनी रोग की आखिरी स्टेज से जूझ रहे थे. उनकी मां ज्ञानमती ने अपनी एक किडनी डोनेट की. यह ऑपरेशन लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में हुआ. डॉक्टरों की कुशल टीम ने यह सर्जरी की.

अदाणी फाउंडेशन की नेकी

पिछले साल दिसंबर 2024 में अनूप के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर मदद की अपील हुई थी. कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने इस बारे में पोस्ट किया. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस अपील को देखा और तुरंत मदद का फैसला लिया. उन्होंने अदाणी फाउंडेशन को अनूप के ट्रांसप्लांट और इलाज के लिए पूरी मदद करने के निर्देश दिए. कुछ स्वास्थ्य कारणों से पहले ट्रांसप्लांट टल गया था, लेकिन अब यह सफल हो गया.

फाउंडेशन ने पहले भी की मदद

गौतम अदाणी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं. इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की मासूम बच्ची लवली के टेढ़े हाथ-पैर का ऑपरेशन उनके निर्देश पर हुआ था. इसी तरह चार साल की बच्ची मनुश्री के दिल में छेद का इलाज भी SGPGI में अदाणी फाउंडेशन की मदद से हुआ.

यह मानवीय संवेदना का उदाहरण

अदाणी ग्रुप बिजनेस में बड़ी सफलता हासिल कर चुका है, लेकिन वह मानवीय संवेदनाओं को अच्छी तरह समझता है. गौतम अदाणी की यह संवेदनशीलता उनके व्यक्तित्व की खासियत है. ऐसे कामों से वे लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital