Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Family ID: सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब बिना राशन कार्ड के भी मिलेगा फ्री राशन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लॅान्च की फैमिली आईडी, इसी से होगी लाभार्थी की पहचान. सरकार ने एक परिवार एक पहचान के उद्देश्य से लॅान्च की आईडी.

Family ID Yojana 2023 : आप भी फ्री में राशन (free ration)लेना चाहते हैं और आपके पास राशन कार्ड मौजूद नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि उत्तर प्रदेश में अब फ्री राशन योजना (free ration scheme) का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य नहीं है. सरकार ने “फैमिली आईडी” (Family ID) पेश कर दी है. जिसके बाद अब आपको उसी के आधार पर फ्री में राशन दिया जाएगा. यानि प्रदेश में एक परिवार एक पहचान के आधार पर सभी सुविधाएं मिलने वाली है. इसलिए अब उन लोगों को राशन कार्ड (Ration card) बनवाने की भी जरूरत नहीं है जिनका कार्ड कहीं खो हो गया है, या फट चुका  है. याद रहे ये फैमिली कार्ड सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही लागू किया जा रहा है.

ऐसे बनाएं आईडी 

आपको अपने परिवार की आईडी बनाने के लिए यूपी सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://familyid.up.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद जरूरी डिटेल भर कर  सब्मिट कर दे. जिसके बाद आपको एक आईडी नंबर बनाना होगा. जिसे आपको संभालकर रखना होगा. बस इसी नंबर को बताकर आप सस्ते गल्ले की दुकान से किसी भी राशन योजना का लाभ  उठा सकते हैं.

यहां भी लाभदायक होगी आई़डी 

ये फैमिली आईडी सिर्फ फ्री राशन लेने के काम ही नहीं आएगी, बल्कि इसके जरिए अन्य प्रमाण पत्र जैसे जन्म प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाणपत्र के लिए भी आवेदन कर सकते है. इसके पीछे सरकार का उद्देश्य एक डेटाबेस तैयार करना होता है. ताकि पता चल सके प्रदेश में कितने लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले हैं. साथ ही किस जाती के कितने परिवार प्रदेश में हैं. या सरकारी सुविधाओं का लाभ कितने परिवारों को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Twitter Blue: यूएस में ट्विटर ब्लू यूजर अब 4,000 अक्षरों के लिख सकते हैं ट्वीट

12 अंको की होगी आईडी 

ये फैमिली आईडी 12 अंकों की रहती है. यदि आप योजना का लाभ लेना नहीं भी चाहते हैं तो भी अपनी आईडी जरूर बनवा सकते है. ताकि आपका डेटाबेस तैयार हो जाएं. आईडी के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर बैठे भी आप फैमिली आईडी के लिए आवेदन दे सकते हैं. फैमिली आईडी लाभार्थी पहचान के जरिए योजनाओं और सेवाओं के सक्रिय वितरण को आसान बनाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest