Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन से पहले सर्राफा बाजार में उछाल, जानें आज क्या है सोने-चांदी का नया भाव

त्योहारों के सीजन की शुरुआत से पहले सर्राफा बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है. सोने के दामों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं.

Gold Silver Price Today

आज सोने-चांदी की कीमत

Gold Silver Price Today: त्योहारो का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सब की नजरें सोने-चांदी के दामों पर टिकी हुई हैं. इसी बीच अगर आप भी खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरूरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं की कीमत में मामुली बदलाव देखने को मिला है. चलिए आपको बताते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत आज कितनी दर्ज की गई है.

सोने का भाव (Gold Price Today)

अगर बात की जाए सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में करीब ₹ 1,260 की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को ₹ 1,43,400 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज ₹ 1,44,600 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल ₹ 1,50,570 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज ₹ 1,51,830 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- टीटीई चेकिंग और रिफंड की नो-टेंशन: टिकट बुक करते वक्त अपनाएं IRCTC की यह जरूरी सलाह

चांदी की कीमत (Silver Price Today)

अगर बात की जाए चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के दामों में बढ़त दर्ज की गई थी. आज चांदी ₹ 2,55,000 प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल भी ₹ 2,55,000 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital