Bharat Express DD Free Dish

सावधान! आपका Smart TV कर रहा है आपकी जासूसी, फौरन बंद करें ये 5 सेटिंग्स

स्मार्ट टीवी सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा भी बन सकता है. ACR तकनीक के जरिए टीवी आपके हर मूव पर नजर रखता है. जानें कैसे आप अपने टीवी की सेटिंग्स में जाकर इस डेटा चोरी को रोक सकते हैं.

Smart TV Spying, ACR on Smart TV, Technology, Smart TV Privacy Risk

Smart TV Privacy Risk: आजकल हम सभी के घरों में ‘स्मार्ट टीवी’ का कब्जा है. नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और न जाने कितने ऐप्स का मजा हम एक ही स्क्रीन पर लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जो फिल्म या प्रोडक्ट आप टीवी पर देखते हैं, कुछ ही देर बाद आपके फोन या सोशल मीडिया पर उसी से जुड़े विज्ञापन आने शुरू हो जाते हैं? यह कोई इत्तेफाक नहीं है. सच तो यह है कि जब आप अपने लिविंग रूम में अकेले बैठकर टीवी देख रहे होते हैं, तब भी कोई आपको बड़े गौर से देख रहा होता है. वह ‘कोई’ और नहीं, बल्कि आपका अपना स्मार्ट टीवी है.

आपकी जासूसी करने वाली गुप्त तकनीक

ज़्यादातर स्मार्ट टीवी एक खास तकनीक के साथ आते हैं जिसे ACR (Automatic Content Recognition) कहा जाता है. नाम सुनने में भले ही हाई-टेक लगे, लेकिन इसका काम बड़ा ही अजीब है. यह तकनीक आपके टीवी की स्क्रीन पर चल रहे हर एक सीन, हर एक फ्रेम पर नज़र रखती है. टीवी यह डेटा इक्ट्ठा करता है कि आप क्या देख रहे हैं, कितनी देर देख रहे हैं और आपकी पसंद-नापसंद क्या है.

हैरानी की बात तो यह है कि यह डेटा सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रहता. टीवी कंपनियां इस जानकारी को बड़ी विज्ञापन कंपनियों को बेच देती हैं. इसके बदले में वे कंपनियां आपके डिजिटल फुटप्रिंट का पीछा करती हैं और आपको वही चीजें दिखाती हैं जिन्हें देखकर आप क्लिक करने पर मजबूर हो जाएं. इतना ही नहीं, यह तकनीक आपके आईपी एड्रेस, ईमेल और लोकेशन जैसी बेहद निजी जानकारियों को भी साझा कर सकती है.

अच्छी बात यह है कि आप इस जासूसी को रोक सकते हैं. बस आपको अपने टीवी की सेटिंग्स में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे. चलिए जानते हैं कैसे:

Samsung टीवी में प्राइवेसी को ऐसे करें लॉक

सैमसंग टीवी यूजर्स को अपनी जासूसी रोकने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने चाहिए:

रिमोट से Home बटन दबाएं और बाईं तरफ वाले Sidebar Menu को खोलें.

यहां Privacy Choices के विकल्प को चुनें.

इसके बाद Terms & Conditions और Privacy Policy के अंदर जाएं.

यहां आपको Viewing Information Services नाम का एक चेकबॉक्स दिखेगा, उसे Uncheck कर दें और सेटिंग्स सेव कर लें.

LG टीवी में लाइव प्लस को कहें ‘ना’

एलजी टीवी में इस फीचर को ‘Live Plus’ के नाम से जाना जाता है. इसे बंद करने के लिए:

रिमोट पर Settings बटन दबाएं और General मेनू में जाकर System चुनें.

यहां Additional Settings में आपको Live Plus का विकल्प मिलेगा, इसे Off कर दें.

विज्ञापन ट्रैकिंग रोकने के लिए इसी मेनू में Advertisement पर जाएं और Limit AD Tracking को On कर दें.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक विस्फोट, खरीदारों के उड़े होश! जानें आज के ताजा दाम

Sony और Android टीवी में डेटा चोरी का डर

सोनी टीवी में ‘Samba TV’ नाम की तकनीक डेटा जमा करती है. इसे रोकने के लिए:

Settings में जाकर Initial Setup चुनें.

यहां नीचे स्क्रॉल करके Samba Interactive TV को खोजें और उसे Disable कर दें.

विज्ञापन पर्सनलाइजेशन बंद करने के लिए About में जाकर Ads Personalization को Off कर दें.

अगर आप Android TV इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल से कंटेंट कास्ट करते हैं, तो Google Home App खोलें. अपने टीवी को चुनें, ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Send Chromecast device usage data वाले ऑप्शन को बंद कर दें.

TCL और Hisense टीवी में भी जासूसी का खतरा

TCL टीवी में Settings के अंदर Privacy में जाएं. यहाँ Smart TV Experience पर क्लिक करें और Use Info from TV Inputs को बंद कर दें.

Hisense यूज़र्स को Settings > System > Privacy में जाना होगा. यहां Smart TV Experience या Viewing Information Services को Off कर दें. साथ ही Ad Tracking वाले विकल्प को भी बंद कर दें ताकि आपको बेवजह के विज्ञापन परेशान न करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read