यूटिलिटी

LPG Cylinder Price: रक्षाबंधन पर मोदी सरकार का तोहफा- LPG सिलेंडर अब 200 रुपये सस्ता, जानें घटकर कितनी हुई कीमत

LPG Cylinder Price Cut: केंद्र सरकार ने आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी खुशखबरी दी. सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में 200 रुपये की कटौती का ऐलान कर दिया है. यह सिलेंडर अब दिल्ली में 903 रुपये में भरा मिल जाएगा, जबकि पहले यह 1103 रुपये में मिलता था. इसी तरह भोपाल में यह सिलेंडर अब 908 रुपये और जयपुर में 906 रुपये का मिलेगा. अब तक कहीं-कहीं एलपीजी सिलेंडर के दाम 1200 रुपये तक बताए जाते थे.

33 करोड़ गैस उपभोक्ताओं को होगा फायदा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि रक्षाबंधन और ओणम के मौके पर कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन और ओणम के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा. इस फैसले से सरकार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7680 करोड़ का बोझ आएगा. मंत्री ने मंगलवार, 29 अगस्त को कहा, ”सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई है.”

यह भी पढ़ें: मायावती का बड़ा एक्शन, अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को BSP से निकाला, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन दिए जाएंगे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि सरकार 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन देगी. अब तक उज्जवला योजना के तहत पूरे देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं. बता दें कि इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है.

सबसे पहले ये योजना बलिया में लॉन्च की गई

उज्जवला योजना को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था. सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे.

उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी पात्रता

यदि कोई देशवासी उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करना चाहे तो ये शर्तें पूरी करनी होंगी-
आवेदक महिला होनी चाहिए.
महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
महिला BPL परिवार से होनी चाहिए.
महिला के पास BPL कार्ड तथा राशन कार्ड होना चाहिए.
आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago