Bharat Express DD Free Dish

अब चालान नहीं… सीधे सस्पेंड होगा लाइसेंस: जानें क्या है सरकार का नया ‘नेगेटिव प्वाइंट’ सिस्टम

गाड़ी चलाते वक्त बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है. जल्द ही देश में नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे सीधे लाइसेंस सस्पेंड हो सकेगा.

Negative Points Traffic Rule

क्या है नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम?

Negative Points Traffic Rule: सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त अगर आप अक्सर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आने वाले दिनों में सिर्फ जेब से चालान भरकर बच निकलना मु मुमकिन नहीं होगा, क्योंकि सरकार अब ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी एक सख्त व्यवस्था यानी ‘नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम’ लागू करने की पूरी तैयारी कर चुकी है. इस नए बदलाव के तहत हर बार नियम तोड़ने पर आपके ड्राइविंग रिकॉर्ड में नेगेटिव अंक जुड़ जाएंगे और एक तय सीमा पार होते ही लाइसेंस पर गाज गिर सकती है.

नितिन गडकरी ने दी जानकारी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रस्तावित व्यवस्था का खुलकर जिक्र किया. उन्होंने साफ किया कि इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक जिम्मेदारी के साथ गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित करना है. इसके जरिए बार-बार ट्रैफिक कानून तोड़ने वाले लापरवाह ड्राइवरों की आसानी से पहचान की जाएगी और उन पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा. यानी आने वाले समय में आपका ड्राइविंग रिकॉर्ड भी आपके लिए बेहद मायने रखेगा.

कैसे काम करेगा यह नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम?

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद जैसे ही कोई वाहन चालक किसी ट्रैफिक नियम को तोड़ेगा, उसके ड्राइविंग लाइसेंस रिकॉर्ड में नकारात्मक अंक यानी नेगेटिव प्वाइंट्स दर्ज कर दिए जाएंगे. बढ़ती गलतियों के साथ इन अंकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जाएगी. अगर ये नेगेटिव प्वाइंट्स सरकार द्वारा तय की गई सीमा तक पहुंच जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है.

वहीं गंभीर या लगातार नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द भी किया जा सकता है. इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जिम्मेदार ड्राइवरों और आदतन नियम तोड़ने वालों के बीच साफ फर्क करेगा.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन से पहले सर्राफा बाजार में उछाल, जानें आज क्या है सोने-चांदी का नया भाव

अच्छे ड्राइवरों के लिए इंसेंटिव

लाइसेंस प्रणाली में इन सख्त बदलावों के साथ-साथ सरकार ड्राइवरों की बेहतर ट्रेनिंग पर भी पूरा जोर दे रही है. इसी कड़ी में जनवरी 2025 में शुरू की गई नीति के तहत देश भर में करीब 1,600 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की योजना है और सरकार के मुताबिक अब तक लगभग 10 लाख ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया भी जा चुका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read