Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री Yogi Aditynath ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड; मुलायम, मायावती, अखिलेश सब पीछे छूटे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं हैं.

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. प्रदेश के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए वह सबसे लंबे समय तक लगातार पद संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं.

योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिनों तक मुख्यमंत्री बनने का नया रिकॉर्ड कायम किया है. इससे पहले कांग्रेस नेता संपूर्णानंद ने कुल पांच साल और 344 दिनों के साथ यूपी के सीएम के रूप में सबसे लंबे समय तक कार्यकाल पूरा किया था. आदित्यनाथ 2023 में उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इतना ही नहीं योगी प्रदेश के विधान भवन पर लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं.

ये मुख्यमंत्री पीछे छूटे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं हैं.

सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव जहां 3 बार मुख्यमंत्री पर की शपथ ली थी तो बसपा प्रमुख मायावती 4 बार मुख्यमंत्री बन चुकी है, लेकिन कोई भी यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाया. मायावती का कार्यकाल 7 साल 16 दिन का ही था, जबकि मुलायम सिंह यादव का कार्यकाल 6 वर्ष 274 दिन का रहा था.

ये भी रिकॉर्ड बनाया

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी ने प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है. योगी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के 39 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. साल 1985 में नारायण दत्त तिवारी ने लगातार दो बार अविभाजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. योगी ने यह रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड राज्य अलग बनने के बाद बनाया है.

नोएडा जाने का मिथक

योगी आदित्यनाथ ऐसे मुख्यमंत्री भी हैं, जिन्होंने एक और पुराने मिथक को तोड़ दिया कि नोएडा जाने का मतलब अपनी प्रतिष्ठित सीट खोना होगा. आदित्यनाथ का राजनीतिक करिअर 1998 में शुरू हुआ जब वे पहली बार 12वीं लोकसभा के लिए चुने गए. वह 2017 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 325 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया था.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लाल किले से एक लाख युवाओं को राजनीति में आने की अपील की… रखी ये शर्त

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital